{"_id":"6afa27b3cc815f5d56070ef4","slug":"a-grand-nishan-yatra-procession-of-sacred-flags-was-taken-out-on-the-occasion-of-baba-shyams-birth-anniversary-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167655-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा
विज्ञापन
यात्रा के लिए गोहाना मोड़ पुल के नीचे उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत : मंडल
पानीपत। श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर श्री श्याम लाडले मित्र मंडल द्वारा रविवार को चौथी पैदल निशान यात्रा निकाली गई। पानीपत के गोहाना रोड स्थित एलिवेटेड हाईवे के समीप से सुबह छह बजे सैंकड़ों श्रद्धालुओं का कारवां भारी उत्साह के साथ चुलकाना धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग बाबा श्याम के भजनों और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा व तीन बाण धारी की जय के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल और आरएसएस के चिंतक राजेश गोयल ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर यात्रा को रवाना किया। मंडल के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बाबा का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता पानीपत के इतिहास में पहली बार अर्पित किया जाने वाला 351 फीट लंबा विशाल श्याम ध्वज रहा। इसे थामकर श्याम भक्त नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसके साथ ही कोलकाता से मंगाए गए सतरंगी निशान और बाबा का अलौकिक रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। चुलकाना धाम के मंदिर पुजारी देवेंद्र पुजारी भी विशेष रूप से इस यात्रा में साथ रहे।
बाॅक्स
भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे बाबा के प्यारे भजन
पदयात्रा के दौरान डीजे और पारंपरिक धुनों पर बज रहे बाबा श्याम के लोकप्रिय भजनों पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा..., फाल्गुन को मेरो प्यारो प्यारो मेलो आगो जी..., और तीन बाण के धारी बाबा तेरी महिमा न्यारी...पर भक्त सुध-बुध खोकर झूमते नजर आए। हर किसी की जुबान पर बाबा के जयकारे थे और महिलाएं हाथों में निशान थामकर नाचते-गाते चल रही थीं।
विज्ञापन
बाॅक्स
भव्य स्वागत और प्रसाद की व्यवस्था
मंडल के उप-प्रधान तरुण बतरा और वरिष्ठ सदस्य हन्नी कालड़ा ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्याम प्रेमियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग का प्रसाद और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही भक्तों को बाबा के खजाने के रूप में चांदी का नोट भी भेंट किया गया। मंडल सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि प्रेमियों की सेवा के लिए 10 विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। महामंत्री मोहित कंसल ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके प्रमोद मित्तल, कुणाल जैन, हन्नी कालरा, रवि अरोड़ा, दीपक जिंदल, दीपक चावला, पंकज जैन, प्रिंस गोयल, गौरव और विजय कुमार मौजूद रहे।