फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A grand fair held on the banks of the Yamuna River in Sanauli on Durga Ashtami

Panipat News: दुर्गा अष्टमी पर सनौली में यमुना नदी पर लगा विशाल मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
A grand fair held on the banks of the Yamuna River in Sanauli on Durga Ashtami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। शारदीय नवरात्र में सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर्व पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने घरों में उपवास रखकर विधि-विधान से कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी।
शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि अष्टमी पर कन्या पूजन व प्रसाद वितरण का विशेष महत्व है और यमुना स्नान से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं स्नान करने आए श्रद्धालु रामनरेश, सुखपाल, धर्मपाल, संगीता और सविता आदि ने बताया कि इस बार यमुना का जलस्तर लगातार बहता हुआ है, जिससे स्नान का विशेष आनंद मिला। श्रद्धालुओं ने प्रशासन व सरकार से यमुना में जल का प्रवाह निरंतर बनाए रखने की मांग की, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदी पर आने वाले जीव-जंतुओं को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन


13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed