फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A girl died after being hit by a Vande Bharat train in Panipat

Panipat: वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, हुई मौत, सहेलियों के साथ पार कर रही थी रेल लाइन

Sat, 24 May 2025 05:49 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 05:49 PM IST
सार

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ रेलवे लाइन को क्रॉस कर रही थी जिस वजह से यह हादसा हुआ। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
A girl died after being hit by a Vande Bharat train in Panipat
ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर निर्माणाधीन अंडर पास के पास रेल लाइन पार करते हुए 12वीं की छात्रा वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ उसकी तीन अन्य सहेलियां भी थीं, जो हादसे में बाल-बाल बच गईं। जीआरपी पानीपत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अंडर पास के दो दिन में दूसरा हादसा होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दो साल से अंडर पास का निर्माण चल रहा है। काम पूरा न होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


रेल लाइन पार करते समय हुआ हादसा

हादसा शनिवार दोपहर को करीब सवा एक बजे हुआ। कृष्णपुरा निवासी अन्नू उम्र 16 साल पुत्री राजेश शिवपुरी के सरकारी स्कूल में 12 वीं की छात्रा थी। छात्रा के फूफा सूरजभान ने बताया कि शनिवार को अन्नु स्कूल गई थी। एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी तीन सहेलियों के साथ वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह राजनगर अंडरपास के पास रेल लाइन पार करने लगी तो पानीपत स्टेशन की ओर से ट्रेन आ गई। जिसे देखकर अन्नु और उसकी सहेलियां तेजी से लाइन पार करने लगी। इसी बीच अन्नु दूसरी लाइन पर पहुंच गई और उस लाइन पर वंदेभारत ट्रेन आ गई। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई।
विज्ञापन



 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हादसे के बाद उसकी सहेलियों ने शोर मचाया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जीआरपी पानीपत भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्नु के फूफा ने बताया कि वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी। जांच अधिकारी कृष्णलाल ने बताया कि रेल लाइन पार करते हुए स्कूली छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed