{"_id":"61f6f0672869a026247e48b9","slug":"a-gift-to-the-farmers-trial-of-boiler-of-new-sugar-mill-in-dahar-started-panipat-news-knl975009164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सौगात , डाहर में नई शुगर मिल के बॉयलर का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सौगात , डाहर में नई शुगर मिल के बॉयलर का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
A gift to the farmers, trial of boiler of new sugar mill in Dahar started
- फोटो : Panipat
पानीपत। गांव डाहर में बन रहे नए शुगर मिल के बॉयलर का रविवार को ट्रायल कर चालू किया गया। इस दौरान बॉयलर की विधिवत पूजा अर्चना के बाद इस स्लो फायरिंग सिस्टम से चलाया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष सुशील सारवान ने किया।
यह बॉयलर 145 ईपीएच का है जोकि 110 किलोग्राम प्रेशर के साथ स्लो फायरिंग सिस्टम के साथ शुरू किया गया है। यह प्रक्रिया सात दिन चलेगी, जिसके बाद चिमनी से धुआं निकलने के साथ ही ट्रायल पूरा हो जाएगा। अब किसानों को शीघ्र ही नए शुगर मिल का उपहार मिलने जा रहा है। नया शुगर मिल शुरू होने से गोहाना रोड पर यातायात कुछ कम होगा जिससे जाम से मुक्ति भी मिलेगी।
इस शुगर मिल पर करीब साढ़े 300 करोड़ रुपये का खर्च आया है, हालांकि इसे काफी पहले ही शुरू किया जाना चाहिए थे। इस काम करीब दो साल तक लेट हो चुका है। इस शुगर मिल की सीजन की पेराई क्षमता 15 लाख क्विंटल प्रति माह की है जो पुराने मिल से तीन गुणा ज्यादा है। संभावना है कि इस मिल को अब फरवरी अंत या मार्च तक चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
50 हजार क्विंटल गन्ना पेराई प्रतिदिन की है क्षमता
गांव डाहर स्थित शुगर मिल की गन्ना पेराई की क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है। जो एक माह में 15 लाख क्विंटल गन्ना तक पेराई कर सकता है। इस बार जिले में करीब 72 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन किया गया है। इसमें से बीज के अलावा करीब 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए मिल में आएगा। जो नया मिल केवल चार माह में पूरा कर देगा। इसलिए शुगर मिल प्रबंधन नए मिल को चालू करने के लिए पूरी तैयारियां कर रहा है ताकि जिले भर का गन्ना जिले के ही इन दोनों शुगर मिल में पेराई हो सके और जिले के किसानों को अपना गन्ना लेकर बाहर न जाना पड़े।
18 हजार क्विंटल गन्ने की रोज पेराई करता है पुराना मिल
गोहाना रोड स्थित शुगर मिल की रोजाना की पेराई क्षमता 18 हजार क्विंटल गन्ने की है। ये एक माह में करीब पांच लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर सकता है। पिछले साल पेराई सीजन में इसी मिल इतना पुराना होने के बावजूद 33 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने तक का रिकार्ड बनाया था। इस सीजन में भी इस पुराने शुगर मिल ने अपने सभी ट्रायल पूरे कर 65वें पेराई सत्र को पूरा किया है।
बॉयलर की शुरुआत की, जल्द चालू होगा मिल : एमडी
गांव डाहर स्थित नए शुगर मिल के बॉयलर की रविवार को विधिवत शुरुआत की गई है। इसका ट्रायल सात दिन चलेगा। इसके लिए जिला उपायुक्त भी शुगर मिल आए थे। अब जल्द ही मिल को चालू कर दिया जाएगा। इससे जिले भर के किसानों को फायदा होगा। अब उनको अपना गन्ना दूसरे प्रदेशों में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। - नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल, पानीपत।