{"_id":"68f147e716dabf2cfd079333","slug":"a-friend-stabbed-another-man-in-the-neck-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145660-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्त ने दूसरे की गर्दन पर मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्त ने दूसरे की गर्दन पर मारा चाकू
Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अर्जुन नगर में वीरवार सायं करीब साढ़े आठ बजे दो दोस्तों में मामूली कहासुनी खूनी बन गया। एक ने दूसरे की गर्दन में चाकू मार दिया। उनको करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
अर्जुन नगर में अभिजीत अपने एक अन्य दोस्त के साथ बैठा था। दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि उसने अभिजीत की गर्दन पर चाकू मार दिया। पास पड़ोस के लोग उनको जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।