फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A friend abroad arranged the deal online and brought weapons from Punjab and Mumbai.

Panipat News: विदेश में बैठे दोस्त ने ऑनलाइन तय कराया सौदा, पंजाब और मुंबई से खरीदकर लाया हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A friend abroad arranged the deal online and brought weapons from Punjab and Mumbai.
पुलिस की गिरफ्त में ह​थियार तस्करी का आरोपी। पुलिस - फोटो : samvad
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने बरसत रोड से शनिवार शाम को बुलेट सवार नौहरा गांव के विनय को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो पिस्तौल, तीन मैग्जीन व 15 कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विदेश में बैठे उसके एक दोस्त ने एप के माध्यम से उसकी दो व्यक्तियों से बात कराई थी। इसके बाद वह पंजाब के जीरकपुर और मुंबई से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम शनिवार शाम को बरसत रोड गंदा नाला पर गश्त कर रही थी। उसी समय बरसत गांव की तरफ से एक बुलेट सवार युवक आता दिखाई दिया। युवक को रोकने का प्रयास किया तो युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी विनय के पास एक पिट्ठू बैग से पुलिस ने दो पिस्तौल, 15 कारतूस और तीन मैग्जीन बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मांडी गांव का रहने वाला उसका एक दोस्त विदेश में बैठा है। दोस्त ने उसकी सोशल मीडिया एप पर एक युवक से बात कराई थी। युवक के कहने पर करीब डेढ़ महीना पहले वह एक पिस्तौल व 10 कारतूस पंजाब के जीरकपुर से खरीदकर लाया था। वहीं, एक पिस्तौल, पांच कारतूस व मैग्जीन उसने मुंबई से खरीदी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली। थाना सेक्टर-13-17 में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर सप्लायर का पता करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जानलेवा हमले के एक मामला दर्ज है। जिसमें वह 2022 में जेल गया था। जहां से वह जमानत पर बाहर आया था। उसको अवैध हथियार रखने का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed