फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A former soldier was duped of Rs 7.95 lakh in the name of fixing his net banking.

Panipat News: नेट बैंकिंग ठीक करने के नाम पर पूर्व फौजी से 7.95 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A former soldier was duped of Rs 7.95 lakh in the name of fixing his net banking.
अंबाला। साइबर ठगों ने अब भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड कर्मी को अपना निशाना बनाया है। फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए जाल बिछाकर ठगों ने पीएनबी अधिकारी बनकर पूर्व फौजी के खाते से 7.95 लाख रुपये उड़ा दिए। अंबाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी और संगठित अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कसेरला खुर्द गांव निवासी जसविंद्र सिंह, जो इंडियन एयर फोर्स से सेवानिवृत हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके पीएनबी बैंक खाते की नेट बैंकिंग सेवा बाधित थी। 14 जनवरी की रात फेसबुक देखते समय उन्हें पीएनबी नेट बैंकिंग चलाने का एक विज्ञापन दिखा। जब उन्होंने उस पर क्लिक किया, तो उनसे नाम और मोबाइल नंबर मांगा गया, इसके बाद ठगों ने सक्रिय होकर उन्हें कॉल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मदद के बहाने भेजा, फंसाया
पीड़ित के अनुसार, खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले शख्स ने उन्हें फोन कर पीएनबी वन एप डाउनलोड करने को कहा। जब एप डाउनलोड नहीं हुआ तो ठगों ने सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया। अगले दिन जालसाजों ने व्हाट्सएप पर पीएनबी वन.एपीके और एक्टिव.एपीके नाम की फाइलें भेजीं और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें इंस्टॉल करवाया, जैसे ही पीड़ित ने ठगों द्वारा भेजी गई संदिग्ध फाइलें डाउनलोड कीं, उनके फोन का नियंत्रण ठगों के पास चला गया। 17 जनवरी को उनके खाते से तीन किस्तों में 3,90,000, 3,90,000 और 15,000 रुपये (कुल 7.95 लाख) निकल गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed