{"_id":"6af5095ddf0035fb14097c4a","slug":"a-foot-pilgrimage-nishan-yatra-to-chulkana-dham-will-commence-on-november-15-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167427-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम के लिए 15 नवंबर से निकाली जाएगी पैदल निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम के लिए 15 नवंबर से निकाली जाएगी पैदल निशान यात्रा
विज्ञापन
पानीपत। बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को चतुर्थ भव्य पैदल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह गोहाना मोड़ पुल के नीचे से चुलकाना धाम तक जाएगी। श्री श्याम लाडले मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस यात्रा को लेकर श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 5:15 बजे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे।
मंडल के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि इस बार बाबा श्याम के भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा के लिए विशेष रूप से कोलकाता से 11 हजार सतरंगी निशान मंगवाए गए हैं। ये सब श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा यात्रा में प्रदेश का सबसे बड़ा 351 फीट लंबा सतरंगी निशान आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे 30 लोग एक साथ मिलकर उठाएंगे। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और फूलों की होली खेली जाएगी, साथ ही सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
समारोह में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय विचारक एवं चिंतक राजेश गोयल और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुण बतरा, मोहित कंसल, गगन शर्मा, सुरेंद्र पाहुजा, प्रेम, सोमनाथ और राज बहादुर का विशेष योगदान होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
मार्ग में लगेंगे नौ भंडारे, चांदी के नोट व 56 भोग का प्रसाद
भक्तों की सेवा के लिए यात्रा मार्ग पर नौ भव्य भंडारे और खाने के विशेष पड़ाव लगाए जाएंगे। पहला पड़ाव हुंडई शोरूम जीटी रोड पर चाय-ब्रेड पकौड़ा, दूसरा पड़ाव पर्ल ढाबा पर मिक्स परांठे, तीसरा पड़ाव सरताज ढाबा पर कचौरी, चौथा पड़ाव मामा यादव ढाबा पर हलवा, पांचवां पड़ाव उत्सव ग्रीन गार्डन समालखा पर फ्रूट चाट, छठा पड़ाव रेलवे रोड पर स्पेशल शिकंजी, सातवां पड़ाव चुलकाना रोड पर कुल्हड़ वाली चाय व अमृतमयी रसोई, आठवां पड़ाव गांधी आदर्श कॉलेज के पास छोले-चावल, कढ़ी-चावल व राजमा-चावल तथा नौवां पड़ाव श्री श्याम लाइब्रेरी चुलकाना धाम पर अमृततुल्य भंडारे के रूप में होगा। यात्रा के दौरान सभी श्याम प्रेमियों को बाबा का 56 भोग प्रसाद और चांदी का नोट सादर भेंट किया जाएगा।