{"_id":"685b0cce91a4d536410c575e","slug":"a-farmer-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-panipat-news-c-244-1-pnp1012-139199-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में जख्मी किसान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में जख्मी किसान की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सनौली। थाना बापौली क्षेत्र के मतरौली गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक भाई की सोमवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
हादसा सोमवार शाम को करीब पांच बजे मतरौली गांव के पास ही हुआ। गांव के विनोद ने बताया कि उसके भाई सुरेंद्र (48) ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे। सोमवार शाम को वह खेत पर जाने के लिए एक ही बाइक से निकले थे। जब वह गांव से कुछ आगे चले तो सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तुरंत ही जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत अधिक नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने दिल्ली ले जाने को कहा।