फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A farmer claimed the land as his own and occupied the road, blocking the way for ten houses.

Panipat News: किसान ने जमीन को अपनी बता सड़क पर किया कब्जा, दस घरों का रास्ता बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
A farmer claimed the land as his own and occupied the road, blocking the way for ten houses.
उखाड़ी गई सड़क। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सेक्टर-सात में एक किसान ने मुख्य सड़क की जमीन को अपना बताकर कब्जा ले लिया है। किसान ने जेसीबी की मदद से सड़क को उखाड़ दिया। ऐसे में सेक्टर के दस घरों का रास्ता बंद हो गया है। एचएसवीपी आरडब्ल्यूए के विषय को उठाने के पांच दिन बाद भी हरकत में नहीं आया है। ऐसे में आरडब्ल्यूए ने बैठक कर रास्ते के संबंध में एचएसवीपी की अनदेखी पर रोष जताया और 25 मई को हुडा प्रशासक के रोहतक कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रधान मास्टर रणधीर व उप प्रधान रामपत नैन ने बताया कि 30 अप्रैल को सेक्टर में एक किसान ने जेसीबी मदद से सड़क उखाड़ दी थी। इससे मकान नंबर 498 से 505 तक का रास्ता बंद हो गया है। किसान सेक्टर की जमीन पर अपना हक जता रहा है। आरडब्ल्यूए ने एक मई को एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बैठक इस विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जमीन रिलीज ऑर्डर देने की मांग की। अधिकारियों ने उस समय रिलीज ऑर्डर देने का भरोसा दिया था। अब तक इस पर कोई काम नहीं किया जा सका है। लोगों का घरों में आना-जाना तक बंद हो गया है। संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि वे अधिकारियों की अनदेखी के चलते आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। वे 25 मई को रोहतक में प्रशासक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर दिनेश, जयसिंह, सतबीर सिंह खत्री, बलजीत सिंह, ओमप्रकाश, सुरेश मलिक, सुभाष चंद्र व सुरेंद्र लठपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन



देवीलाल पार्क का टेंडर नहीं मिला
बलजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम ताऊ देवीलाल पार्क में 5.39 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहा है। आरडब्ल्यूए ने पत्र लिखकर इसकी कॉपी की मांग की थी। निगम ने इसकी टेंडर पूरी कॉपी अब तक नहीं मिली है। वे इसकी कई बार मांग कर चुके हैं। वे इससे मेटिरियल और गुणवत्ता को देख सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
सेक्टर-सात की आरडब्ल्यूए ने एक गली के विषय को रखा है। अधिकारियाें से रिपोर्ट मांगी है। इसमें जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी
प्रतीक हुड्डा, ईओ, एचएसवीपी।

उखाड़ी गई सड़क। स्रोत : सोशल मीडिया

उखाड़ी गई सड़क। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed