फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A criminal carrying a bounty of Rs 25,000 from Bihar was arrested.

Panipat News: बिहार का 25 हजार का इनामी बदमाश काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a bounty of Rs 25,000 from Bihar was arrested.
पानीपत। बिहार में एक युवक को गोली मारकर लूट करने के मामले में आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकित पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना पुलिस और आठ मरला चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार शाम को आरोपी को मेहराना गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी तीन वारदातों को अंजाम देने के बाद पानीपत में फरारी काट रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बिहार के लखीसराय जिले की पुलिस ने पानीपत पहुंचकर सूचना दी कि लूट की वारदातों में फरार आरोपी आठ मरला चौकी क्षेत्र में रह रहा है। तुरंत ही बिहार पुलिस के साथ एक संयुक्त टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रविवार देर शाम को मेहराना गांव के पास से आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने साथ मिलकर मार्च 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में पटना निवासी शकेंद्र यादव को गोली मारकर एक मोबाइल फोन, एक सोने की चेन लूट ली थी। मई 2025 में हलसी थाना क्षेत्र में एक सीएससी सेंटर से 1 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। साथ ही जियो बैंक के मैनेजर दलीप से मोबाइल फोन व नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed