फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A confectioner died after being hit by a private bus.

Panipat News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से हलवाई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A confectioner died after being hit by a private bus.
पानीपत। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं 144वीं जिला परामर्शदात्री समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला सचिवालय में की गई। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना पर बल दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने साफ कहा कि लोन स्वीकृत होने पर वितरण समय पर किया जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्राथमिकी तक दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि वे स्वयं समीक्षा करें और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें। सरकार की मंशा है कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। बैंकों की ढिलाई से योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होता है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में ऋण, कृषि ऋण, एमएसएमई, सरकारी प्रायोजित योजनाओं, पीएम मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, पीएमएमवाई, जनधन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित विभागों और बैंकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि आगामी बैठकों में गैरहाजिर अधिकारियों और कार्य में शिथिलता बरतने वालों से जवाब तलब किया जाएगा। इस मौके पर एलडीएम राजकुमार, रिजर्व बैंक एलडीओ प्राची सिंह, नाबार्ड आरसीटी डी निरंजन, डीपीएम मुंतजर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार युवाओं को हुनरमंद बनाने का लक्ष्यबैठक में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक हजार युवाओं को हुनरमंद बनाने की रिपोर्ट रखी। संस्थान ने इसकी वार्षिक कार्य योजना 2026-27 को सदन के समक्ष रखा। इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed