फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A child who was hit by a high-tension line and suffered burn injuries died during treatment.

Panipat News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A child who was hit by a high-tension line and suffered burn injuries died during treatment.
दीपांशु का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में पतंग उतारते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे दीपांशु (11) की उपचार के दौरान सातवें दिन मंगलवार को मौत हो गई। दीपांशु को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया था। यहां पर मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अर्जुन नगर निवासी धर्मपाल ने बुधवार को उनका बड़ा बेटा दीपांशु व उसका दोस्त शुभम पड़ोसी की छत पर खेल रहे थे। बच्चों ने घर के पास से गुजर रही बिजली की लाइन पर एक पतंग उलझी देखी तो दोनों ने पतंग उतारने का प्रयास किया। इसी बीच दीपांशु ने पंखे में प्रयोग होने वाले कंडेंसर से तांबे की पतली तार निकाल ली और तार के एक सिरे में पत्थर बांधकर उछाल दिया। जैसे ही तार हाइटेंशन लाइन पर टच हुआ तो तार में करंट आ गया था जिससे दीपांशु और शुभम को करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। दोनों बच्चों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक भेज दिया था। मंगलवार को पीजीआई रोहतक में दीपांशु की गंभीर हालत में मौत हो गई, इसके बाद परिजन उनका शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उधर, सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पंचनामे की कार्रवाई की है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि करंट लगने से झुलसने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed