फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A car driver crushed a young man crossing the highway, he died on the spot.

Panipat News: कार चालक ने हाईवे पार कर रहे युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A car driver crushed a young man crossing the highway, he died on the spot.
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में ड्रेन-1 के पास शनिवार शाम करीब पांच बजे कार ने हाईवे पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक काफी दूर जाकर गिरा और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे एक करीब 25 वर्षीय युवक ड्रेन नंबर एक के पास हाईवे पार कर रहा था। जैसे ही वह करनाल लेन में पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार आरेंज रंग की ईको कार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक काफी दूर जाकर सड़क पर गिरा। जिससे सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने कार से बचने का प्रयास भी किया, लेकिन कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed