फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A budget of Rs 394 crore will be presented in the corporation today.

Panipat News: निगम में आज पेश होगा 394 करोड़ का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 394 crore will be presented in the corporation today.
पानीपत। नगर निगम ने 2026-27 का बजट तैयार कर लिया है। इस बार करीब 394 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

पिछले साल यह बजट करीब 390 करोड़ रुपये था। वहीं निगम ने इस साल का राजस्व 386 करोड़ रुपये तय किया है। यानी निगम अपने राजस्व से अधिक खर्च करेगा। नगर निगम ने बजट के लिए हाउस की बजट बैठक शनिवार काे सुबह 11 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में बुलाई है।
मेयर कोमल सैनी की अध्यक्षता में नगर निगम में सदन के सामने अपना बजट रखेगा। इसके साथ पिछले साल के आय और व्यय का भी हिसाब रखा जाएगा।
हाउस में इसी के आधार पर बजट पास किया जाएगा। बैठक के दाैरान कई पार्षद निगम की अपनी आय बढ़ाने पर जोर देने की तैयारी में हैं। नगर निगम ने विकास कार्य व अन्य कामों पर 394 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले साल प्रस्तावित आय 359 करोड़ रुपये तय की थी। इसमें से करीब 223 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त किया है। इस बार इसे करीब 385 करोड़ तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed