फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वैट के विरोध में हैंडलूम इकाइयां आज बंद

वैट के विरोध में हैंडलूम इकाइयां आज बंद

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हैंडलूम नगरी के उद्यमी चरखे यानी हैंडलूम उत्पादों पर लगे वैट के विरोध में उतर आए हैं और एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया है। वीरवार को हैंडलूम इकाइयां बंद रहेंगी। उद्यमियों ने सरकार को 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर वैट वापस नहीं लिया तो उद्यमी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल लंबी चलने पर पानीपत का श्रमिक से लेकर औद्योगिक ढांचा भी डगमगा जाएगा।
विज्ञापन

ऑल पानीपत हैंडलूम ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने हैंडलूम द्वारा निर्मित वस्तुओं पर वैट लगाने के विरोध में बुधवार को सनौली रोड सत्यम पैलेस में बैठक की और सेल टैक्स विभाग द्वारा वैट लगाने पर रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता एचएस धम्मू ने की। उन्होंने कहा कि हैंडलूम के सभी उत्पादों पर 12.5 प्रतिशत वैट लगाकर पानीपत के उद्योग की कमर तोड़ दी है। उद्यमियों को महंगाई के कारण पहले ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों श्रमिकों का रोजगार भी छिन गया है। सेल टैक्स विभाग वैट के नाम पर फैक्टरी मालिकों को परेशान कर रहा है। सरकार को पानीपत के हैंडलूम उद्योग से पहले ही काफी राजस्व जाता है, लेकिन छोटे-छोटे उद्योगों पर गरीब लोगों के इस्तेमाल में आने वाले उत्पादों पर वैट के नाम पर टैक्स लगाकर महंगाई को बढ़ा दिया है। सरकार की अनदेखी उद्यमी सहन नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे। इस मौके पर एसडी कॉलेज रोड हैंडलूम एसोसिएशन के प्रधान श्याम सचदेवा, गोपी बांगा, जोगेंद्र, विनोद, प्रेम बजाज, अमर भवन चौक एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश नागपाल, अजय खुराना, वेद सैनी, यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी व अशोक नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन
हैंडलूम उद्यमियों ने बैठक में 12 सितंबर को उद्योग-धंधे बंद करने का फैसला लिया। सभी उद्यमी वीरवार को अमर भवन चौक पर एकजुट होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। जहां पर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने माल लेना किया बंद
उद्यमी प्रेम बजाज ने बताया कि सेल टैक्स विभाग ने वैट के लिए बाहर जा रही गाड़ियों को बोर्डर पर रोकना शुरू कर दिया है जिससे दर्जनों गाड़ियां बोर्डर पर खड़ी हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्ट संचालकों ने भी माल ले जाना बंद कर दिया है जिससे फैक्टरियों में तैयार माल रुका पड़ा है।

इन पर पड़ेगा असर
हैंडलूम उद्यमियों की हड़ताल का असर एक श्रमिक से लेकर ट्रेडर्स और अन्य औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ेगा। पानीपत का हैंडलूम एक-दूसरे उद्योगों के सहारे चलता है। इससे डाई हाउस, यार्न डीलर, ट्रेडर्स व श्रमिक प्रभावित होंगे। अकेले हैंडलूम से करीब 1500 बड़े उद्यमी जुडे़ हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक डाई यूनिट हैं।


गांधी ने चलाया था चरखा
पानीपत का हैंडलूम इतिहास संजोए हुए हैं। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आकर चरखा काता था। आजादी के बाद पानीपत आकर बसे पाकिस्तान मूल के लोगों ने यहां पर हैंडलूम का काम संभाला था और खड्डियां (हाथ से काम करने की विधि) शुरू की थी। हैंडलूम के लोगों धीरे-धीरे आधुनिक उपकरणों को अपनाना शुरू कर दिया और पावरलूम मशीनों का सहारा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed