{"_id":"84-56999","slug":"Panipat-56999-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान पीड़ितों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
Panipat
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए तूफान से वार्ड 18 में हुए नुकसान और गिरे मकानों के लिए राहत कोष की मांग की।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बुधवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि छह जून को आए तूफान से वार्ड नंबर 18 में कमलेश पत्नी रोहताश, प्रेम लाल पुत्र नारायण सिंह और देशराज पुत्र लाल राम का मकान ध्वस्त हो गया था। मकान गिरने से संबंधित परिवारोें के कई सदस्य चोटिल भी हो गए थे। कमलेश ने बताया कि उसने कर्ज लेकर अपना मकान बनाया था। वह तूफान में गिर गया। घर में रखा सामान, चारपाई, टीवी, बर्तन, संदूक, पंखा और बिस्तर नष्ट हो गया। उसने बताया कि उसके पैर की दो अंगुलियों पर चोट आई है। पीड़ित प्रेम ने बताया कि कर्ज लेकर बनाए गए मकान की रसोई, शौचालय, स्नानघर और गेट टूट गए। खाने पीने का सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित देशराज ने बताया कि तूफान आने से निर्माणाधीन मकान की चहारदीवारी और ऊपर का कमरा गिर गया। यूनियन के जिला सचिव राजेंद्र ने बताया कि सभी पीड़ित इस नुकसान की भरपाई खुद नहीं कर सकते। डीसी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाई कि सभी पीड़ितों को आवश्यक सहायता दी जाए। इस अवसर पर भतेरी, शकुंतला, समरो, विकास, विजयपाल व रोहताश समेत अन्य मौजूद रहे।