{"_id":"84-54849","slug":"Panipat-54849-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोप में डॉक्टर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोप में डॉक्टर काबू
Panipat
Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना बापौली के तहत गांव के झोलाछाप डाक्टर ने एक महिला का अपहरण कर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला कराने गई थी। पुलिस ने उसको मुजफ्फरनगर, यूपी से बरामद किया। पुलिस ने महिला के मजिस्ट्रेट बयान लेकर झोलाछाप डाक्टर और साजिश में सहयोगी एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना बापौली के तहत एक गांव की महिला 26 अप्रैल को बापौली स्थित एक निजी स्कूल में अपने छह साल के बच्चे का दाखिला कराने जा रही थी। संजौली निवासी झोलाछाप डॉक्टर संजय और धर्मबीर निवासी बापौली ने उसका अपहरण कर लिया और उसको पानीपत ले आए। जहां पर एक खाली मकान में डॉक्टर ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में मुजफ्फरनगर ले गए। जहां पर उसको बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुराचार किया।
थाना बापौली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 28 अप्रैल को अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीती देर रात महिला को मुजफ्फरनगर से बरामद किया और उसको सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए। पुलिस ने झोलाछाप डाक्टर संजय के खिलाफ अपहरण और दुराचार और उसके साथी धर्मबीर के खिलाफ साजिश में सहयोग देने के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों को देर रात को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
थाने के अंतर्गत एक गांव की महिला अपने बच्चे का दाखिला कराने जा रही थी। एक झोलाछाप डाक्टर संजय ने धर्मबीर की मदद से अपहरण कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। महिला को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। महिला ने बयान देकर संजय पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर महिला का मेडिकल करा लिया और संजय और धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया।
दीपक, प्रभारी, थाना बापौली, पानीपत