फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूल में सीसीटीवी किए शुरू

स्कूल में सीसीटीवी किए शुरू

Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माडल टाउन में विद्यार्थियों और स्टाफ के अलावा हर आने-जाने वाला कैमरे की नजर में होगा। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स पानीपत द्वारा स्कूल सीसीटीवी लगाए हैं। इसके बाद यह जिले का पहला ऐसा स्कूल बन गया है।
विज्ञापन

डीसी मोना श्रीनिवास ने बुधवार को सीसीटीवी का शुभारंभ किया। उन्होंने हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज का हिस्सा होते हैं और सामाजिक संगठनों को उनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कामर्स के अलावा पांच और रेजिडेंस वेलफेयर संगठनों ने भी इस कार्य में भागीदारी निभाने के लिए अपना अपेक्षित सहयोग देने को तैयार हैं। इसके बाद मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी लगाने को लेकर पत्र लिखा है। इनको आनलाइन सिस्टम से लघु सचिवालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। चैंबर ऑफ कामर्स के प्रधान शशि चड्डा ने बताया कि ये कैमरे अच्छी गुणवत्ता के हैं। उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्हाेेंने बताया कि स्कूल के चारों तरफ ये कैमरे लगाए हैं। इनसे चारोें तरफ का क्षेत्र कवर होगा और शरारती तत्वों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे पहले उपायुक्त के पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व संस्था पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने रिबन काटकर सीसीटीवी पैनल का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल नफेसिंह सांगवान और विनोद खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed