फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बहन-बहनोई को नशीला पदार्थ खिला युवती ने हजारों उड़ाए

बहन-बहनोई को नशीला पदार्थ खिला युवती ने हजारों उड़ाए

Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 14 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव मुकिनपुर में एक युवती द्वारा बहन-बहनोई और भांजी को चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर हजारों की नगदी, आभूषण उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर यूपी और दिल्ली में युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुकीनपुर निवासी सतपाल ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की बहन बबली ढाई माह पहले उसके घर आई थी। चार फरवरी को उसने अपनी साली बबली की शादी गांव सनपेड़ा में कराई थी। उसने आरोप लगाया कि बबली ने 11 फरवरी को उसे, उसकी पत्नी रीता और पुत्री निशा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके घर से 60 हजार की नकदी सहित हजारों के आभूषण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बहालगढ़ चौकी प्रभारी रमेश ने बताया कि उनकी और एएसआई रोहताश की टीमें लगातार आरोपी बबली की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस की टीम यूपी और दिल्ली में उसकी तलाश में छापे मार रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed