फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   छात्राओं ने कहा, दावे नहीं सुरक्षा के प्रबंध हों

छात्राओं ने कहा, दावे नहीं सुरक्षा के प्रबंध हों

Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
Panipat Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधिकारी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। अधिकारी सुरक्षा के प्रबंध करने का दावा तो करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं मिलता। यहीं अधिकारियों द्वारा गत दिनों किए प्रबंधों के दावों का है। अधिकारियों के दावे एक शिक्षण संस्था तक ही सीमित रहे। इसके बाद अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अमर उजाला माई सिटी ने महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और छीनाझपटी की वारदात को देखते पुलिस के प्रबंधों को लेकर राजकीय कालेज की छात्राओं से बात की।
विज्ञापन

कोट्स फोटो
पुलिस ने गत दिनों महिलाओं की सुरक्षा के प्रबंध करने का दावा किया था, लेकिन अधिकारियों के दावे एक शिक्षण संस्था तक सीमित रहे। सड़क पर मनचलों की स्थिति व हरकतों में कोई रोकथाम नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के खाली दावों से महिलाओं को सुरक्षा की चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सोनिया, छात्रा
कोट्स फोटो
पुलिस अधिकारी के दावों की हर समय पोल खुली रहती है। बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता नहीं हैं। बस स्टैंड पर मनचलों की हर समय आपाधापी मची रहती है। किसी भी महिलाओं को बस से आराम से नीचे नहीं उतरने देते। जिससे उनकी परेशानी कम होने की बजाय बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति, छात्रा
कोट्स फोटो
शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत है। बाजार व सड़कों पर महिलाओं को हर समय चिंता बनी रहती है। इस की वारदात आए दिन घट रही हैं। कुछ महिलाएं तो पुलिस के पास शिकायत करने तक नहीं पहुंच पाती। जिससे ऐसे लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस इस तरफ लगातार अनदेखी बरत रही है।

ऋतु, छात्रा
कोट्स फोटो
महिलाआें के साथ छेड़छाड़ व छीना झपटी की वारदात अकसर हो रही हैं। पुलिस थाने व चौकी में भी महिलाओं की सुनने वाला नहीं है। जिससे थाने में पहुंचने के बाद भी महिलाओं की परेशानी का समाधान नहीं हो पाता। जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
प्रियंका, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed