{"_id":"84-46428","slug":"Panipat-46428-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखास्त कर्मी मांगेंगे केजरीवाल का समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखास्त कर्मी मांगेंगे केजरीवाल का समर्थन
Panipat
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के बरखास्त कर्मी अरविंद केजरीवाल का समर्थन लेंगे। कर्मी सरकार की नीतियों से नाखुश होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे और अपनी बहाली की मांग करेंगे।
हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल के बर्खास्त कर्मियों ने शनिवार को स्काईलार्क रोड स्थित एक होटल में बैठक की। प्रदेशाध्यक्ष सुखबीर सिंह और प्रचार सचिव देवेंद्र दहिया ने कहा कि 2004 में 3500 को हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल में भरती किया था। उसके बाद हुड्डा सरकार द्वारा इन कर्मचारियों को बरखास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जान बूझकर बेरोजगारों की संख्या लंबी कर रही है। नौकरी जाने के बाद कर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार तक अपनी मांगों को रख चुके हैं। सरकार उनकी मांगों को मानने को राजी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में बरखास्त पुलिसकर्मी रविवार, 25 नवंबर को जंतर मंतर पर धरना देंगे। कर्मी वहीं पर अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे और समर्थन की मांग करेंगे। इस मौके पर कुलदीप, संदीप, सुक्रमपाल, कर्मबीर और आजाद मौजूद रहे।