{"_id":"5ad3a4924f1c1b85028b4ccd","slug":"91523819666-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर व चौंक पर फैंके मरे हुए मुर्गें, स्थानीय लोगों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर व चौंक पर फैंके मरे हुए मुर्गें, स्थानीय लोगों में भारी रोष
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। शहरी क्षेत्र में शनिवार देर रात शरारती तत्वों ने मॉडल टाउन स्थित एक धार्मिक स्थल और चौक पर मरे हुए मुर्गे फेंक दिये। भनक लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने यहां पर जमकर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंचे पंजाबी सभा प्रधान व पार्षद श्याम सुंदर बरेजा ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही नपा सफाई कर्मियों को भी बुलाया। उसके बाद से वहां से गंद को हटाया गया।
रविवार दिन निकलते ही घूमने और पूजा अर्चना करने पहुंचने वाले लोगों को रास्ते में कई जगह मरे हुए मुर्गे तथा उनके अवशेष मिले। धार्मिक स्थल के पास दो कट्टों में मुर्गे फेंके हुए थे। पिछली तरफ भी मुर्गे तथा उनके पंख पड़े हुए थे। परिसर में भी इधर-उधर पंख बिखरे थे। जबकि चौक के चबूतरे के नीचे 4-5 मरे हुए मुर्गे पड़े थे। पार्षद बरेजा ने कहा कि ये जान बूझकर शहर के भाईचारे को खराब करने और माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है। उन्होंने लोगों से शांति व अमन बनाए रखने की अपील की। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
धार्मिक स्थल और चौक पर फेंके मरे हुए मुर्गे, लोगों में रोष
- मौके पर पहुंचा स्थानीय पार्षद
फोटो नं. 9