फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -इन्नर व्हील क्लब ने चार लाख की लागत से पार्क तैयार कराया

-इन्नर व्हील क्लब ने चार लाख की लागत से पार्क तैयार कराया

Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
-इन्नर व्हील क्लब ने चार लाख की लागत से पार्क तैयार कराया
जालपाड़ गांव के गंदे तालाब को क्लब ने पार्क में बदला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जालपाड़ गांव का एक तालाब गंदगी से दुर्दशा का शिकार था। नतीजतन बदबू के चलते ग्रामीणों का उधर से गुजरना भी मुश्किल था। इधर, इनर व्हील क्लब ने एक अच्छी पहल की है। क्लब ने गांव के तालाब को पार्क में बदल दिया। क्लब के मुताबिक, इस पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए हैं। क्लब द्वारा तैयार पार्क की सोमवार को ग्रामीणों को सौगात दी जाएगी।

इनर व्हील क्लब साउथ की पदाधिकारी पूरे प्रोजेक्ट और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शशि कीर के दौरे को लेकर शनिवार को मीडिया से रूबरू हुई। क्लब प्रधान प्रिया दुआ व सचिव अंजु खन्ना ने बताया कि क्लब द्वारा जालपाड़ गांव को गोद लिया हुआ है। गांव के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के साथ हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्लब द्वारा इस बार गांव को पार्क की सौगात दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पांच-पांच फीट तक गंदगी जमा थी और इसके नजदीक से भी नहीं गुजरा जा सकता था। क्लब द्वारा इसकी सफाई कराई गई और करीब 90 ट्रक मिट्टी के डलवाए गए। अब यहां पर गंदगी वाले स्थान पर पार्क बना दिया गया है। क्लब द्वारा इस तरह के कई अन्य प्रोजेक्ट जमीनी स्तर पर शुरू किए हैं। गांव में किरयाना स्टोर व माहिरा सिलाई सेंटर शुरू कराया गया है। प्रधान प्रिया दुआ व सचि अंजु खन्ना ने बताया कि जालपाड़ गांव में सोमवार छह नवंबर को पार्क की सौगात देने के साथ गांव में कराए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा ग्रामीण एकता के लिए भी अनेक कार्य किए गए हैं। महिला सशक्तीकरण कमेटी की जोनल चेयरमैन डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने बताया कि जोन के हर क्लब द्वारा शशि कीर के दौरे को कल्याणी सीरीज के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना, सैनिटेशन किट्स व महिलाओं के लिए अन्य कई प्रोजेक्ट से सजाया है। उन्होंने बताया कि क्लब के कार्यों को सिरे चढ़ाने में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सीमा चोपड़ा जोन काउंसलर माला अवस्थी का पूरा सहयोग मिला। इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष दीपिका मोहिंदु्र व आईएसओ सुप्रीत सग्गु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed