फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जेसीबी की सहायता से हटवाया गया कब्जा

जेसीबी की सहायता से हटवाया गया कब्जा

Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी की सहायता से हटवाया गया कब्जा
प्रशासन ने 40 साल पुराने कब्जे को हटवाकर खुलवाया खेतों का रास्ता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। खंड के गांव लोहारी में खेतों के रास्ते पर पिछले 40 सालों से हुए कब्जे को प्रशासन ने सोमवार को पुलिस के सहयोग से हटवाया दिया है। इस रास्ते को जेसीबी की सहायता से खाली कराया। सोमवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट मतलौडा तहसीलदार जयभगवान शर्मा, बीडीपीओ अशोक छिक्कारा व पंचायत अफसर अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खेतों को जाने वाले रास्ते पर बने पशुओं के बरामदे व चारदीवारी को गिराकर रास्ता साफ करवाया। इस दौरान किसी ने प्रशासन का विरोध नही किया। अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई शाम तक चली। यह अवैध कब्जा पिछले 40 साल पुराना था। गांव लोहारी में खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर शेरसिंह व टेकराम ने अवैध कब्जा कर पशुओं के लिए बरामदा व चारदीवारी की हुई थी। खेतों का रास्ता उसके साथ लगते देवी सिंह के खाद गड्ढों से गुजरता था। देवी सिंह ने अपने खाद गड्ढों की निशानदेही करवाकर चारदीवारी बना ली। जिससे खेतों का रास्ता बंद हो गया था। ग्राम पंचायत ने निशानदेही करवाकर इस अवैध कब्जे को हटवाने के लिए एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चलाया। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को इस कब्जे को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed