{"_id":"59442d0e4f1c1bba5e8b4968","slug":"91497640206-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने 89 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने 89 वाहनों के काटे चालान
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने 89 वाहनों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिटी ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एसपी के दिशा-निर्देश पर जीटी रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली से अंबाला की तरफ जाने करीब 145 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 89 वाहनों के चालान काटे व चार ऑटो इंपाउंड किए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
एसपी राहुल शर्मा के दिशा-निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने जीटी रोड से गुजरने वालों वाहनों की विशेष चेकिंग की। इस दौरान नो एंट्री, ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट और ऊंची आवाज में स्पीकर बजाकर चलने वाले ऑटो चालकों के चालान किए। वहीं जीटी रोड पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने होटल वेस्ट से डाकखाने तक जीटी रोड पर ऑटो के लिए बेरिकेट लगाते हुए अलग लाइन बनाई है। पुलिस का कहना है कि ऑटो की वजह से यहां अक्सर जाम लगता था। अलग लाइन को ट्रायल के रूप में चलाया गया है। ट्रायल सफल होने पर इसे लागू कर दिया जाएगा।
एसपी के निर्देश पर अभियान के तहत करीब 145 वाहनों की चेकिंग की गई। जिनमें करीब 89 वाहनों के चालान किए गए और चार ऑटो इंपाउंड किए गए है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विजय कुमार, इंचार्ज सिटी ट्रैफिक, पानीपत।