फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   9.10 lakh voters will decide the fate of 19 candidates

Panipat News: लोकसभा का 876 बूथों पर मतदान आज, 9.10 लाख मतदाता करेंगे 19 प्रत्याशियों का भाग्य तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
9.10 lakh voters will decide the fate of 19 candidates
पानीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। छठे चरण में जिले के 876 बूथों पर शनिवार सुबह सूरज की पहली किरण के साथ सात बजे शुरू हो जाएगा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस बार 910135 मतदाता करनाल लोकसभा के अंतर्गत 19 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। इनमें 483746 पुरुष और 424023 महिलाएं होंगी। जिले में 14 थर्ड जेंडर और 2352 सर्विस वोटर भी हैं। प्रत्याशियों का भाग्य चार जून को मतगणना के साथ खुलेगा।
विज्ञापन

जिला की चारों विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार सुबह आर्य पीजी कॉलेज व आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में अंतिम प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उनकी हाजिरी लेकर बूथों के लिए रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी में दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उनकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को दी जाएगी। इनकी जगह रिजर्व की टीमों का सहयोग लिया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने में पोलिंग पार्टियों का विशेष योगदान रहता है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस विभाग पूरी तत्परता के साथ मुस्तैद है और सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज यादव, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार और इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल मौजूद रही।
विज्ञापन


बॉक्स

नए वोट बनवाने के लिए हर वर्ग आया आगे
जिले में नए वोट बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दस पहले बनाए गए वोटों को भी लोकसभा चुनाव में शामिल किया है। इसमें हर वर्ग के लोग वोट बनवाने पहुंचे। जिला की बात करें तो 910135 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। इनमें 483746 पुरुष, 424023 महिलाएं,14 थर्ड जेंडर और 2352 सर्विस वोटर हैं। इससे पहले जिले में 894145 मतदाता थे। यानी इस बार 15990 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 468848 पुरुष, 417434 महिला व 12 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जजपा प्रत्याशी सिवाह में करेंगे मतदान
जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान अपने पैतृक गांव सिवाह में मतदान करेंगे। वे परिवार सहित सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच मतदान करेंगे। देवेंद्र कादियान ने बताया कि लोकसभा चुनाव में लोगों के बीच पहुंचकर अपनी बात रखी हैं। जनता उन पर भरोसा करती है तो वे अपने वायदों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed