{"_id":"5e4304408ebc3ee5923fd964","slug":"9-holi-specal-trains-start-panipat-news-knl21719768","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व के अवसर पर रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए उत्तर रेलवे ने 9 होली विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन का निर्णय लिया है। हालांकि सभी 9 रेलगाड़ियों में से केवल एक होली स्पेशल ट्रेन पानीपत से गुजरेगी और पानीपत जंक्शन पर ठहराव भी होगा। होली पर्व पर स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
एक होली स्पेशल गाड़ी का पानीपत में होगा ठहराव
गाड़ी संख्या 04611-12 वाराणसी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक 1 मार्च से 10 मार्च तक रोजाना चलाई जाएगी। डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव पानीपत जंक्शन पर भी होगा, जिससे पानीपत और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 04612 रविवार एक मार्च से 8 मार्च तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रोजाना रात 23 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो तीसरे दिन सुबह 3 बजकर 05 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04611 वाराणसी से मंगलवार 3 मार्च को सुबह 6 बजे चलेगी जो तीसरेे दिन दोपहर बाद 13 बजकर 15 मिनट पर वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोठ, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनउ एवं सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा।
इन रेलगाड़ियों का होगा परिचालन
गाड़ी संख्या 04401-02 आनंद विहार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक 2 मार्च से 13 मार्च तक चलाई जाएगी जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 4401 सोमवार और वीरवार को आनंद विहार से रात 3 बजे चलेगी जो अगले दिन दोपहर बाद 13 बजकर 35 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 4402 मंगलवार और शुक्रवार को कटरा से रात 23 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो अगले दिन दोपहर बाद 14 बजर 20 मिनट पर आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 04998-97 बठिंडा से वाराणसी के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 04498 बठिंडा से 1 मार्च से 8 मार्च तक रोजाना चलेगी जो रात 20 बजकर 50 मिनट पर बठिंडा से चलकर अगले दिन शाम 19 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04497 वाराणसी से 2 मार्च से रोजाना शाम 21 बजकर 20 मिनट से चलकर अगले दिन शाम 19 बजकर 15 मिनट पर बठिंडा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04501-02 नंगलडैम और लखनऊ के बीच 2 मार्च से 10 मार्च तक रोजाना चलाई जाएगी। यह ट्रेेन चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, बरेली के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04419-20 हजरत निजामुद्दीन और लखनऊ के बीच 2 मार्च से 12 मार्च तक रोजाना चलाई जाएगी। इस ट्रेेन का आनंद विहार, गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 04421-22 आनंद विहार और लखनऊ के बीच 3 मार्च से 11 मार्च तक रोजाना चलाई जाएगी। इस ट्रेेन का गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर ठहराव होगा।
गाड़ी संख्या 04074-73 नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 3 मार्च से 11 मार्च तक सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेेन का मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 04921-22 ईएमयू ट्रेन सहारनपुर और अंबाला के बीच 1 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना चलाई जाएगी। इस पैसेंजर ट्रेन का ठहराव सहारनपुर और अंबाला के बीच सभी स्टेशनों पर होगा।