फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   87 thousand cusecs of water released into Yamuna river from Hathnikund barrage

Panipat News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडा 87 हजार क्यूसेक पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
87 thousand cusecs of water released into Yamuna river from Hathnikund barrage
सनौली। पहाडों पर भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। जिसके चलते वीरवार सुबह छह बजे यमुना नदी में 87 हजार 17 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी के देर रात तक यमुना पुल के पास आने की संभावना बनी हुई है। इससे यमुना नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही हैं। पिछले कई दिनों से यमुना शांत चल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पहाड़ों पर 30 एमएम बारिश होने के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव अत्याधिक बढ गया। पानी का दबाव बढने के कारण बृहस्पतिवार सुबह यमुना में छोडे गए पानी की मात्रा 87 हजार 17 क्यूसेक दर्ज की गई। इसके बाद सुबह 7 बजे 60 हजार 585 क्यूसेक, सुबह 11 बजे 53 हजार 187 क्यूसेक, 12 बजे 50 हजार 340 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा गया। वीरवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 228.25 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। जिसके देर रात तक काफी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed