फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने वाले हवलदारों को हटाया

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने वाले हवलदारों को हटाया

Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने वाले हवलदारों को हटाया
पानीपत। सीआईए-2 में ले जाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सब्जी विक्रेता व वैद्य से 3.60 लाख रुपये वसूलने के आरोपी हवलदार संदीप त्यागी और रणदीप को सीआईए-2 से हटा दिया गया। दोनों को स्कॉर्ट गार्द में लगाया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार वत्स के पास दोनों पीड़ितों की शिकायत पहुंची। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। सीआईए-2 के और कौन से पुलिसकर्मी इसमें शामिल है, इसकी जांच की जा रही है। यह रकम दलाल गयूर के माध्यम से ली गई थी। दलाल पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 3 मई को किला थाने में शिकायत देने के 5 दिन बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दलाल का 40 हजार रुपये लेते हुए वीडियो सामने आया है। डीएसपी वत्स ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला : डाबर कॉलोनी के सब्जी विक्रेता नफीस अहमद का आरोप है कि 28 अप्रैल की सुबह 4 बजे हवलदार संदीप त्यागी व रणदीप अन्य पुलिसकर्मी के साथ घर आए और उसको सीआईए-2 में ले जाकर थर्ड डिग्री दी। बाद में महादेव कॉलोनी निवासी रमजानी को सीआईए में बुलाकर थर्ड डिग्री दी। तभी दलाल गयूर हवालत में नफीस से मिला और मामला निपटाने की एवज में 6 लाख रुपए की डिमांड की। मामला 4 लाख रुपए में सेट हुआ। 3.60 लाख रुपए गयूर के मार्फत कुटानी रोड गंदा नाला के पास पुलिस वालों को दिए। बाद में 40 हजार रुपये देते हुए परिजनों ने गयूर का वीडियो बना लिया था। 3 मई को किला थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed