फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बगैर मशीन नहीं हो पाई सड़क की निशानदेही, बैरंग लौटी विभागीय अधिकारियों की टीम

बगैर मशीन नहीं हो पाई सड़क की निशानदेही, बैरंग लौटी विभागीय अधिकारियों की टीम

Thu, 28 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बगैर मशीन नहीं हो पाई सड़क की निशानदेही, बैरंग लौटी विभागीय अधिकारियों की टीम
बगैर मशीन नहीं हो पाई सड़क की निशानदेही, बैरंग लौटी टीम
विज्ञापन

सनौली। गांव सनौली खुर्द से नवादा-गढ़ी जाने वाली सड़क की निशानदेही करने पहुंची राजस्व विभाग के कानूनगो, पटवारी और पीडब्लयूडी एवं बीएंडआर विभाग की टीम मशीन उपलब्ध न होने से बिना निशानदेही किए बैरंग लौट गई। बता दें कि सनौली रोड से नवादा-गढ़ी की ओर जाने वाली सड़क की पिछले महीने गांव के किसान राममेहर द्वारा राजस्व विभाग से निशानदेही कराई थी। निशानदेही में सनौली खुर्द से नवादा-गढ़ी की ओर जाने वाली सड़क किसान के खेत की भूमि में पाई गई। कानूनगो नरेश कुमार व पटवारी राममेहर की रिर्पोट के आधार पर उसके खेत की भूमि में सड़क पाई जाने पर किसान ने अपनी जमीन में बनी सड़क को हटाने के अदालत में याचिका दायर की। अदालत की ओर से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग को इस मामले में नोटिस भेजकर 6 मार्च तक इसकी रिर्पोट करने के आदेश दिए हुए है। अदालत के आदेश पर राजस्व विभाग के कानूनगो नरेश कुमार, पटवारी राममेहर और पीडब्लयूडी बीएंडआर विभाग के जेई तरूण कुमार, पटवारी रोशनलाल, बलजीत एलए की टीम मौके पर पहुंची। मगर आसपास खेतों में फसलें खड़ी होने और सड़क किनारे मकान बने होने पर निशानदेही का कार्य नहीं हो सका और निर्णय लिया गया कि दो-चार दिन के अंदर मशीन से निशानदेही कराई जाएगी। जिस पर दो विभागों की टीम सड़क का निरीक्षण कर बगैर निशानदेही किए वापस लौट गई । बता दें कि सड़क जिस जगह पर बनी है, वह किसान राममेहर के खेत की जमीन में बनी मिली। जिस जगह पर सड़क होनी चाहिए, उस जगह पर लोगों को मकान बने हुए हैं ।
सड़क की जमीन पर बने मकान, अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी
कानूनगो व पटवारी की रिपोर्ट को देखते हुए मकान मालिकों में भी परेशानी बनी हुई है। वहीं, संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग भी सड़क दूसरी जगह पर बनी होने से संबंधित अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। अब जिस जगह पर सड़क का रास्ता है, उस जगह पर मकान बने होने से विभाग को सड़क वाली जगहों पर बने मकानों को हटाने की समस्यां का सामना करना होगा।
विज्ञापन

किसान ने खेत में बनी सड़क को बंद करने की दी चेतावनी
वहीं, किसान राममेहर ने विभाग को उसके खेत में बनी सड़क को बंद करने की भी चेतावनी दी है। कानूनगो नरेश कुमार का कहना है कि सड़क की पैमाइश करने में जिस जगह पर सड़क बनी हुई है, वह जगह एक किसान के खेत वाली भूमि पर पाई गई है। जिस जगह पर सड़क का रास्ता है, उस जगह पर प्र थम निशानदेही करने में सामने आया है कि सड़क वाली जगह पर मकान बने हुए हैं। अब पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस जगह की मशीन से निशानदेही कराने के लिए सहमति बनी है। जल्द ही मशीन से निशानदेही कराने पर मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed