{"_id":"5c7582fdbdec2259b05bce1a","slug":"81551205117-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगेगी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी, 1 से 7 मार्च तक किया जाएगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगेगी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी, 1 से 7 मार्च तक किया जाएगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगेगी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी, 1 से 7 तक किया जाएगा ट्रायल
पानीपत। रोडवेज विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर लगातार बदलाव किए जा रहे है। अब विभाग चालक व परिचालकों की ड्यूटी लगाने के लिए एक सॉफ्टवेयर प्रयोग करने की तैयारी में है। 1 से 7 मार्च तक इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल किया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग से लंबे रूट पर बस सेवा प्रभावित हो सकती है। एक दिन में आठ घंटे की ड्यूटी होती है जिसमें 262 किलोमीटर की ड्यूटी करने पर आठ घंटे पूरे हो जाते हैं। लंबे रूटों पर यदि यह सॉफ्टवेयर कामयाब होता है तो 7 मार्च के बाद इसे सभी रूटों पर लागू कर दिया जाएगा। विभाग के अधिकारी भी इस सिस्टम को लेकर अभी असमंजस में हैं। इससे कई तरह की परेशानी सामने आ सकती हैं। जिससे लंबे रूट की सेवाओं पर असर पड़ना स्वभाविक है। इस सॉफ्टवेयर को लागू करने के पीछे विभाग का मुख्य उद्देश्य ऑवर टाइम को पूरी तरह खत्म करना है। उक्त नए सॉफ्टवेयर में किसी भी रोटेशन पर कर्मचारियों की ड्यूटी एक सप्ताह के लिए लगेगी। कर्मचारियों की जहां ड्यूटी अपने आप लगेगी, वहीं कर्मचारी का अवकाश भी सॉफ्टवेयर से ही तय होगा। इस सॉफ्टवेयर के ट्रायल के लिए पानीपत डिपो डीआई सहित 4 कर्मचारियों को भिवानी में 4 दिन की ट्रेनिंग दी गई है।
डिपो जीएम रामकुमार ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर में एक सप्ताह की ड्यूटी एक बार में लग जाएगी, जिसके बाद चालक व परिचालकों को अवकाश लेने के लिए एक सप्ताह पहले ही विभाग को जानकारी देनी होगी।