फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जिन बकायदारों ने बिल निपटान स्कीम का उठाया फायदा, उनके घरों से पुराने मीटर बदलकर घर के बाहर लगाए जाएंगे इलेक्ट्रोनिक मीटर

जिन बकायदारों ने बिल निपटान स्कीम का उठाया फायदा, उनके घरों से पुराने मीटर बदलकर घर के बाहर लगाए जाएंगे इलेक्ट्रोनिक मीटर

Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिन बकायदारों ने बिल निपटान स्कीम का उठाया फायदा, उनके घरों से पुराने मीटर बदलकर घर के बाहर लगाए जाएंगे इलेक्ट्रोनिक मीटर
जिन बकायदारों ने बिल निपटान स्कीम का उठाया फायदा, उनके घरों से पुराने मीटर बदलकर घर के बाहर लगाए जाएंगे इलेक्ट्रोनिक मीटर
विज्ञापन


पानीपत, थर्मल। बिल निपटान स्कीम के तहत निगम में 64 प्रतिशत बकायेदारों द्वारा स्कीम का फायदा उठाया जा चुका है और निगम ने स्कीम की समय सीमा बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बकायेदारों को स्कीम के माध्यम से मुख्य धारा में लाया जा सके। जिन बकायेदारों ने स्कीम का फायदा उठाया है अब उनके मीटर बदलकर इलेक्ट्रोनिक लगाए जाएंगे। शहर में इलेक्ट्रोनिक मीटर पहले ही लग चुके हैं, लेकिन गांव में लोग घर से बाहर मीटर लगाने का विरोध करने लगते हैं। इसलिए पहले स्कीम का फायदा उठाने वालों के ही मीटर नए लगाए जाएंगे व सभी के मीटर घर के बाहर लगेंगे। ये मीटर स्कीम के तहत फ्री में बदले जाएंगे। एसडीओ रणबीर देशवाल ने कहा कि निगम द्वारा पूरे जिले में इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाने का काम शुरु किया जा चुका है। जिन बकायेदारों ने स्कीम का फायदा उठा लिया है उन बकायेदारों के भी पुराने मीटर बदलने का काम शुरू हो चुका है। वहीं जेई पम्मी ने कहा कि सबअर्बन सबडिवीजन के अंर्तगत आने वाले 33 गांवो के पुराने मीटर बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। निगम द्वारा उन सभी उपभोक्ताओं की लीस्ट तैयार कर ली गई है। अब तक 600 मीटर बदले भी जा चुके हैं। जिनके मीटर बदले जाने हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार के इस कदम से उन उपभोक्ताओं में रोष है जो कि लगातार बिल भर रहे है। उन्होनें कहा कि सरकार को उनके बिलों मेें भी छुट देनी चाहिए।
निगम द्वारा 53 हजार 383 में से 1230 के बदले जा चुके मीटर :
बिजली निगम द्वारा स्कीम में लोगों के बिल माफ करते करते ही 53 हजार में से 1230 उपभोक्ताओं के मीटर शिफ्ट किए जा चुके हैं। अब मीटर शिफ्टिंग की स्पीड बड़ाई जाएगी व ज्यादा से ज्यादा मीटर शिफ्ट करने का टारगेट रखा जाएगा। निगम ने मीटर शिफ्टिंग के लिए पहले उन उपभोक्ताओं को चुना है जो स्कीम का फायदा उठा चुके हैं। टाइम पर बिल भरने वाले लोगों के मीटरों को अभी नहीं छेड़ा जा रहा।
विज्ञापन

बकायेदारों के घर भेजने शुुरू किए संपत्ति अटैच करने के नोटिस :
निगम ने बकायेदारों से बकाया राशि वसूलने के लिए उनको संपत्ति अटैच करने के नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। उनको पहले कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। अगर नोटिस के बाद भी कोई बकाया राशि जमा नहीं करवाएगा तो उनकी संपत्ति से ही बकाया राशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मीटरों से चोरी पर लगेेगी रोक, घरों के बाहर लगेंगे मीटर :
इलेक्ट्रानिक मीटरों से बिजली चोरी पर रोक लगेगी। इन मीटरों को घर से बाहर लगाया जाएगा, ताकि कोई बिजली की चोरी ना कर सके। पुराने काले मीटरों में लोगों ने चोरी करने के कईं तरीके निकाल लिए थे, साथ ही घर में मीटर के अंदर तार जाने से पहले ही कट लगाकर बिजली चलानी शुरू कर देते हैं। जिस कारण घरों के बाहर मीटर लगाए जाएंगे।

स्कीम का फायदा उठाने वालों के ही लगेंगे मीटर बाहर :
जिन लोगों ने स्कीम का फायदा उठाया है, उन लोगों के मीटर ही घर के बाहर शिफ्ट किए जाएंगे। काले व पुराने मीटर बदलकर उनकी जगह इलेक्ट्रोनिक मीटर लगाए जाएंगे। स्कीम का फायदा उठाने वालों के मीटर इसलिए बाहर लगाए जा रहे हैं क्योंकि स्कीम का फायदा उठाने के बाद उपभोक्ताओं को काफी लाभ पहुंचा है। यह स्कीम का एक प्वाइंट भी था, इस स्कीम में मीटर शिफ्टिंग का भी टारगेट रखा गया है। जिसके तहत मीटर शिफ्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed