फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिना दीवार के खड़े किए बीम, बल्लियों के सहारे डाल रहे थे लेंटर, एक बल्ली टूटने से पूरी शटरिंग गिरी नीचे, शटरिंग के नीचे दबने से

बिना दीवार के खड़े किए बीम, बल्लियों के सहारे डाल रहे थे लेंटर, एक बल्ली टूटने से पूरी शटरिंग गिरी नीचे, शटरिंग के नीचे दबने से

Sat, 15 Dec 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिना दीवार के खड़े किए बीम, बल्लियों के सहारे डाल रहे थे लेंटर, एक बल्ली टूटने से पूरी शटरिंग गिरी नीचे, शटरिंग के नीचे दबने से
बिना दीवार के खड़े किए बीम, बल्लियों के सहारे डाल रहे थे लेंटर, एक बल्ली टूटने से पूरी शैटरिंग गिरी नीचे, शैटरिंग के नीचे दबने से मिस्त्री-मजदूर की मौत
विज्ञापन

पानीपत। गीता मंदिर रोड स्थित निर्माणाधीन तीन मंजिला शोरूम में बिना दीवार बनाए बीम खड़े कर दिए। साथ ही शोरूम के पहली मंजिल पर लेंटर डालने के लिए लड़की की बल्लियों का साहरा लिया जा रहा था। इन्हीं में से एक बल्ली टूट गई। जिस कारण बल्ली पर टिकी शैटरिंग खिसकने लगी। बल्ली को ठीक करने का काम एक मिस्त्री व मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान शैटरिंग पूरी तरह से खिसक गई व पूरी शैटरिंग नीचे गिर गई। जिस दौरान शैटरिंग के नीचे बल्ली को ठीक कर रहे मिस्त्री व मजदूर दब गए। शैटरिंग के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग व राहगीर वहां इकट्ठा हो गए। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व क्रेन के सहारे से शैटरिंग को उठाया व नीचे दबे हुए दोनों के शवों को बाहर निकाला व उन्हें सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। जहां दोनों के पंचनामा भरवा कर उन्हें शवगृह में रखवा दिया गया। जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से ठेकेदार व एक मिस्त्री को हिरासत में ले लिया। जिनसे घटना के बारे में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

मैं उन्हें मना करता रहा, लेकिन वो नहीं माने और दोनों नीचे दब गए:
हादसे के चश्मदीद उत्तर प्रदेश जिले के बैराइच के राजू ने बताया कि वो इस शोरूम में 7 माह से मजदूरी कर रहा है। उसने बताया कि इस निर्माणाधीन शोरूम में उसके साथ मजदूर मन्नू व मिस्त्री गोविंद व आबिद भी काम कर रहे थे। इस शोरूम को बनाने का ठेका ठेकादार यूपी के मुज्जफरनगर के आसू के पास था। लेकिन शुक्रवार को हादसे के वक्त वो वहां नहीं था। उसने बताया कि ये शोरूम नंदा प्लाइवुड वालों का बन रहा था। जिसके मालिक हरीश नंदा है। शुक्रवार शाम 4 बजे जिन बल्लियों पर शैटरिंग टिकी हुई थी, उनमें से एक बल्ली खिसक कर आधी टूट गई। इस बल्ली को ठीक करने के लिए मन्नू व गोविंद प्रयास करने लगे। जब वो इसे ठीक कर रहे थे, तो उस दौरान राजू को शैटरिंग खिसकने व गिरने जैसी नौबत खड़ी होने का संदेह हुआ। जिस पर उसने उन दोनों को इसके बारे में बोला। साथ ही बोला कि वें इसे ठीक न करें, क्योंकि कोई हादसा हो सकता है। लेकिन वो नहीं माने। इसके तुरंत बाद ही आधी बल्ली पूरी तरह से टूट गई व शटरिंग काफी हद तक खिसक गई। जिसके बाद भी राजू ने मना किया, लेकिन वो नहीं माने और शैटरिंग पूरी तरह से खिसक गई और पूरी शटरिंग नीचे गिर गई। जिससे उसके नीचे दोनों दब गए व उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूर मन्नू, मिस्त्री गोविंद का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। साथ ही पुलिस हिरासत में यूपी के कैराना निवासी के मिस्त्री आबिद, यूपी मुज्जफरनगर निवासी ठेकेदार आसू से पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पूछताछ जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा व उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- विक्रांत, थाना शहर प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed