फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हर वर्ग के गरीब व शोषित लोगों की चिंता करते थे महाराजा अग्रसेन

हर वर्ग के गरीब व शोषित लोगों की चिंता करते थे महाराजा अग्रसेन

Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हर वर्ग के गरीब व शोषित लोगों की चिंता करते थे महाराजा अग्रसेन
फोटो संख्या- 1 से 04 तक
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन ने शोषितों को मुख्यधारा में लाने का किया प्रयास : सीएम
मुख्यमंत्री ने सेक्टर-25 स्थित अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का किया अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के हर वर्ग के गरीब और शोषित लोगों की चिंता करते हुए उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इन प्रयासों को आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज को एक ऐसा वर्ग है, जो गरीब लोगों की मदद करता आया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के लोगों को ऐसे गरीब, सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक दृष्टि से पिछड़े हुए लोगों की सेवा करनी चाहिए ताकि महाराजा अग्रसेन द्वारा एक रुपया और एक ईंट की परंपरा की सार्थकता बनी रहे।
मुख्यमंत्री मंगलवार को सेक्टर-25 स्थित अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण करते हुए विचार रख रहे थे। सेक्टर-25 में अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन की इस परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे ले जाने की जरूरत है ताकि वर्तमान में जो समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं, उनसे आने वाली पीढ़ियां कुछ सीख ले सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं। जगह-जगह पर रामलीलाएं दिखाई जा रही हैं, जो अच्छाई की बुराई पर, समानता की असमानता पर और ईमानदारी की बेईमानी पर जीत के रूप में देखी जाती हैं।
विज्ञापन

हमें इन नवरात्र में भगवान श्री राम और महाराजा अग्रसेन द्वारा संसार को दिखाए जाने वाले मार्गों के बारे में लोगों को बताना चाहिए और स्वयं भी उसकी अपने जीवन में पालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज शुरू से ही समाज में दान देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उन्होंने अपील की कि दूसरे समाज के लोगों को भी अपने साथ जोड़ कर भाईचारा निभाएं। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को स्मृति चिह्न भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed