{"_id":"5b69e4b54f1c1b6e118b7ecd","slug":"81533666485-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैकिंग करने के लिए रोका नवीन जयहिंद का काफिला, पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में हुई तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैकिंग करने के लिए रोका नवीन जयहिंद का काफिला, पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में हुई तनातनी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 34
चेकिंग के लिए रोका जयहिंद का काफिला, पुलिस से तनातनी
नवीन जयहिंद व पुलिस के बीच हुआ हंगामा, डीएसपी दूहन ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आम आदमी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की भाईचारा कांवड़ यात्रा के काफिले की एक गाड़ी की पीवीआर सिनेमा के पास जीटी रोड पर एक होटल के बाहर पुलिस की ओर से तलाशी लेने व उनके साथ चल रहे तीन लोगों को पूछताछ के नाम पर पुलिस की गाड़ी में बैठाने पर नवीन जयहिंद सहित आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हंगामा हो गया। नवीन जयहिंद ने पुलिस की गाड़ी से तीनों आप कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला और उन्होंने पुलिस पर भाजपा सरकार के इशारे पर षड्यंत्र के तहत भाईचारा कांवड़ यात्रा को रोकने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने पुलिस पर उनके काफिले की एक गाड़ी में कोई काले रंग का पैकेट रखने, शिव भक्तों का अपमान करने और गंगाजल छीनने का भी आरोप लगाया है।
आप कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुए हंगामे को डीएसपी जगदीप दूहन, राजेश व विजेंद्र ने नवीन जयहिंद व आप कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करवाया। हालांकि नवीन जयहिंद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे रोड़ धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करनी थी पर इस हंगामे के चलते उसे रद्द कर दिया गया और नवीन जयहिंद पानीपत से समालखा होते हुए सोनीपत के लिए रवाना हो गए। थाना शहर थाना प्रभारी दीपक स्वयं यात्रा के साथ पुलिस बल के साथ आगे चलते रहे और कांवड़ यात्रा को शहर क्षेत्र से बाहर निकाला।
------
कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर रूटीन चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने तो सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग की थी। इसमें पुलिस की कही पर भी कोई गलत मंशा नहीं थी। आप कार्यकर्ताओं से पुलिस ने आईडी के बारे में पूछताछ की थी और उन्होंने कहा था कि वह रोड़ धर्मशाला में रखी हैं। किसी गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
-जगदीप दूहन, डीएसपी