{"_id":"5b6897ce4f1c1b827d8b6fb8","slug":"81533581262-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान पार्षद की कार को टक्कर मारकर निजी बस चालक व उसके दोस्तों ने तानी पार्षद पर पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान पार्षद की कार को टक्कर मारकर निजी बस चालक व उसके दोस्तों ने तानी पार्षद पर पिस्तौल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 40
निवर्तमान पार्षद की कार को टक्कर मारी, सही से बस चलाने को कहा तो चालक ने तानी पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड-16 के पार्षद एडवोकेट मनोज शर्मा की कार को सोमवार को निजी बस ने टक्कर मार दी। शर्मा ने सही से बस चलाने को कहा तो अपने साथियों समेत नीचे उतरकर चालक ने बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी। इस वक्त चालक के दोस्तों के हाथ में पिस्तौल भी थी। पार्षद ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है। पार्षद मनोज शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड-16 पार्षद मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम को वह कोर्ट से अपने घर जा रहा था। संजय चौक के पास मतलौडा जाने वाली निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। उसने कार को साइड में लगाकर निजी बस चालक को सही प्रकार से चलने को कहा तो वह गालियां देने लगे और बस चालक अपने दो साथियों के साथ नीचे उतरा। उसके साथियों के पास पिस्तौल भी थी। उन्होंने उस पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह घबरा गया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने गोहाना मोड़ पर बस को पकड़ लिया। चालक के दोस्त फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।