फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अब सीवरेज में होगी नालों के गंदे पानी की निकासी, सीटीपी में पानी ट्रीट कर पार्कों में छोड़ा जाएगा

अब सीवरेज में होगी नालों के गंदे पानी की निकासी, सीटीपी में पानी ट्रीट कर पार्कों में छोड़ा जाएगा

Sun, 05 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अब सीवरेज में होगी नालों के गंदे पानी की निकासी, सीटीपी में पानी ट्रीट कर पार्कों में छोड़ा जाएगा
सीवरेज में होगी नालों के पानी की निकासी, सीटीपी में ट्रीट कर पार्कों में छोड़ा जाएगा
विज्ञापन

-भैंसवाल में बन रहा है 45 करोड़ की लागत से एसटीपी प्लांट
संदीप भौरिया
पानीपत। शहर के गंदे नालों की निकासी भी ड्रेन से हटाकर सीवरेज से जोड़ी जाएगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (सीटीपी) से पानी ट्रीट करने के बाद पार्कों में इस्तेमाल किया जाएगा। निकासी के लिए करीब 4 किलोमीटर सीवरेज पानी लाइन बिछाई गई है। सेक्टर 6, 7 व नूरवाला क्षेत्र का पानी भैंसपाल के पास बने सीटीपी में जाएगा। शहर में हाइवे के साथ लगती अन्य कॉलोनियों की निकाल कर सिवाह ट्रीटमेंट प्लांट की सीवरेज से जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिल गई है। अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन स्कीम के तहत 30 करोड़ रुपये इस पर खर्च किए गए हैं। करीब 45 करोड़ से हुडा भैंसवाल के पास 30 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट बन कर तैयार हुआ है। इसे सेक्टर 13, 17, 18 व अंसल सुशांत सिटी के सीवरेज को इससे जोड़ा जाएगा। सेक्टर 6 इसके आसपास अब सीवरेज का पानी जमा नहीं होगा। इसके साथ, स्काईलार्क रोड, लोधी गार्डन और नूूरवाला की 6 से अधिक कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाकर बरसत रोड स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में कलेक्शन किया जा रहा है। सेक्टर 6 के सामने जीटी रोड के नीचे से सीवर क्रॉसिंग भी की जा रही है। इसके बाद इससे जाटल रोड क्षेत्र व हैंडलूम मार्केट भी जोड़े जाएंगे।

रेलवे रोड के पास 600 मीटर लाइन डलेगी : योजना के तहत रेलवे रोड के पास पीएनबी के साथ करीब 600 मीटर लाइन दबाई जाएगी। इससे आगे जाटल रोड से ओबीसी बैंक के पीछे संगीता सिनेमा वाली गली और हाइवे पर ओबीसी बैंक से जाटल रोड तक सीवरेज लाइन लगाकर पब्लिक हेल्थ की लाइन से जोड़ा जाएगा। पूर्व की तरफ हैंडलूम मार्केट रोड, बालाजी हाउस के साथ वाली रोड पर लाइन लगेगी। इससे इंसार बाजार, गुरुद्वारा रोड, पंचरंगा बाजार का गंदा पानी को हाइवे के साथ लाइन बिछाकर सनोली रोड सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सिवाह ट्रीटमेंट प्लांट में गंदा पानी जाएगा।
विज्ञापन


अब सीधे ड्रेन में जाता है गंदा पानी : सेक्टर 13-17 का सीवरेज कनेक्शन फतेहपुरी रोड होते हुए ड्रेन 1 के साथ लोधी गार्डन के पास किया जाता है। बरसात में वार्ड 3 और 4 में रहने वालों के लिए सलारजंग गेट और सिविल अस्पताल जाने का रास्ता ही बंद हो जाता है। सेक्टर 13-17 का सीवर कनेक्शन बरसत रोड एसटीपी करने से यहां रहने वालों को मुक्ति मिलेगी। इंसार बाजार, हैंडलूम मार्केट के साथ लालबत्ती चौक से लेकर सनोली रोड तक हाइर्ववे व बाजार में भी पानी भर जाता है। हाइवे के पश्चिम की तरफ अग्रवाल मंडी, महाबीर कॉलोनी क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना को दूषित कर रही ड्रेन : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार गंदा पानी सीधे ड्रेन में नहीं डाला जा सकता। इससे यमुना दूषित हो रही है। ड्रेन 1 के पानी में प्रदूषण की मात्रा जांचने की इकाई बॉयोकेमिकल ऑक्सीजन मांग 1500 मिलीग्राम प्रति लीटर तक है। शहरों में घरों से 250 बीओडी तो इंडस्ट्री एरिया का 1500 बीओडी गंदा पानी ड्रेन में जाता है।


जल्द पूरा हो जाएगा सीटीपी का निर्माण कार्य
हुडा के सेक्टर-29 में एसटीपी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। ये 18 एकड़ में 45 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है। इसकी क्षमता 30 एमएलडी की है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद डाइंग यूनिट का प्रदूषित पानी सड़क पर नहीं बहेगा।
-------
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है। इसे पूरा होने में अभी एक माह का और समय लगेगा।
- जगमाल सोलंकी, कार्यकारी अभियंता, हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed