{"_id":"5ace58fd4f1c1bdb3d8b4a20","slug":"81523472637-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन के विवाद में दो व्यापारियों में झड़प, मामला पुलिस चौकी पहुंचा, व्यापारी नेताओं ने बैठक कर मंगवाई माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन-देन के विवाद में दो व्यापारियों में झड़प, मामला पुलिस चौकी पहुंचा, व्यापारी नेताओं ने बैठक कर मंगवाई माफी
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पैसे के लेन-देन को लेकर दो व्यापारियों में राम लाल चौक पर मंगलवार की रात को विवाद हो गया। मामला उस दौरान तूल पकड़ लिया जब एक पक्ष की ओर सर्राफा बाजार के प्रधान राजेश सूरी को मौके पर बुलाया और दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर पिस्तौल तान दी। घटना की जानकारी माडल टाउन पुलिस चौकी को दी गई।
इसी बीच संयुक्त व्यापार मंडल मामले को संज्ञान में लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की। राम लाल चौक पर जोगिन्दर कपूर की चश्मे की दुकान है। जिसका विक्की जुनेजा से विवाद है। विक्की जुनेजा को जोगिन्दर कपूर से पैैसे लेने हैं। मंगलवार की शाम दोनों के बीच आपस में बातचीत चल रही थी। मामला सुलझता न देख जोगिन्दर कपूर ने सर्राफा बाजार के प्रधान राजेश सूरी को मौके पर बुला लिया। विक्की जुनेजा पर आरोप है कि उन्होंने राजेश सूरी पर पिस्तौल तान दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के लोगों ने बुधवार की शाम को हिन्दू सत्संग मंदिर में बैठक की। बैठक के दौरान अलग-अलग व्यापरी संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान ने बताया कि दोनो पक्षों को सुनने के बाद विक्की जुनेजा ने सर्राफा बाजार के प्रधान राजेश सूरी से माफी मांगी। इसी बीच दोनों पक्षों की ओर से लेन-देन के मामले पर बातचीत हुई। पहले बतासा गया कि 7.85 लाख लेने हैं। बाद में दो लाख पर मामला रफा -दफा किया। इस दौरान मौजूद रहने वालों में गुरुद्वारा रोड व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश बवेजा , गौरव लिखा, दर्शन लाल बधवा, विजस कक्ड़, लक्की प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
फोटो संख्या-13 से 15 तक