{"_id":"5a5fa57d4f1c1b6e268b4f88","slug":"81516217725-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने गांव के ही ऑटो चालक को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पुलिस ने गांव के ही ऑटो चालक को किया काबू
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिले के एक गांव की बीए सेकंड ईयर की एक छात्रा के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक ऑटो चालक पर लगाए हैं। छात्रा अब गर्भवती हो गई। उसको पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव निवासी शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती थी। उसकी बुधवार को तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल जांच में छात्रा गर्भवती मिली। छात्रा ने परिजनों को बताया कि गांव के ऑटो चालक काला ने उसके साथ दुराचार किया था। उसने उसको किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला थाना पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए और आरोपी काला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डीएसपी सिटी राजेश लोहान ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने छात्रा के बयान पर दुराचार समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ऑटो चालक काला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसको वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।