फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू कर व्यापारी की कमर तोड़ी : तंवर

केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू कर व्यापारी की कमर तोड़ी : तंवर

Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू कर व्यापारी की कमर तोड़ी : तंवर
केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू कर व्यापारी की कमर तोड़ी : तंवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत जीएसटी लागू कर देश के व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। नवंबर महीने में की गई नोटबंदी की मार से अभी व्यापारी उभर भी नहीं पाए थे कि अब जीएसटी ने पूरे देश के व्यापारियों के काम धंधों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस इसी जीएसटी को 18 प्रतिशत की टैक्स दर के हिसाब से शुरू करना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए लागू नहीं होने दिया। यहां तक कि कांग्रेस द्वारा शुरू की गई एक्सरसाइज को भी सिरे नहीं चढ़ने दिया गया था, लेकिन अब 28 प्रतिशत की टैक्स स्लैब लागू करते हुए भाजपा ने पूरे देश के साथ विश्वासघात किया है।
प्रदेशाध्यक्ष मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसके संयोजक कांग्रेसी नेता कमल दीवान रहे। तंवर ने कहा कि कपड़ा, रोटी और मकान व्यक्ति के जीवन के लिए तीन बुनियादी सुविधाओं की जरूरत होती है। केंद्र सरकार ने आट्टे, घी, तेल व नमक समेत रोजमर्रा की लगभग सभी वस्तुओं पर टैक्स लगा दिया है। कपड़े को भी टैक्स की श्रेणी में ला खड़ा कर दिया है। ऐसे में कपड़ा और रोटी से भी आम व गरीब व्यक्ति को महरूम करने का प्रयास किया गया है। सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उन पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया गया है। यहां तक कि बच्चों को भी टैक्स की छूट नहीं दी गई है। बच्चों द्वारा खाए जाने वाले बिस्कुट पर 18 प्रतिशत टैक्स लगा है तो पेंसिल छीलने वाले शार्पनर पर पांच, बैग पर 18 व पेन पर 12 प्रतिशत का टैक्स लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के ही अर्थशास्त्रियों द्वारा 15 प्रतिशत टैक्स लगाने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार ने उसे भी नहीं माना।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी वर्ग को सदा ही भाजपा का पक्षधर माना जाता था, लेकिन बीते तीन साल के दौरान भाजपा ने व्यापारी विरोधी गतिविधियां लागू की हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जीएसटी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन 28 प्रतिशत टैक्स यानि 100 रुपये पर 28 रुपये सरकार के खाते में दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता कमल दीवान ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है, लोग एक बार फिर से कांग्रेस का कार्यकाल याद करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश टुटेजा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, जगदेव मलिक, फतेहाबाद से व्यापारी नेता नरेश सरदाना, नवीन केडिया सिरसा, फरीदाबाद से एसएल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेंद्र शर्मा, शमशेर गोगी, पंकज पूनिया, विपुल गंधीर, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बृजभूषण मिढ्ढा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संदीप बूरा व सफीदों हलका यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मस्तराम बागडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed