फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सड़क से हटाये जा रहे बिजली के खंभे

सड़क से हटाये जा रहे बिजली के खंभे

Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क से हटाये जा रहे बिजली के खंभे
सड़क से हटाये जा रहे बिजली के खंभे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के डिप्टी चेयरमैन एवं ग्रामोदय अभियान के संयोजक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रामीण अंचल के समुचित विकास और ग्राम्य हरियाणा के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रदेश की वर्तमान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रो. चौहान करहंस गांव को जीटी रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभों के स्थानांतरण का काम प्रारंभ होने पर ग्रामवासियों से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हालिया ग्रामोदय सभा में ग्रामीणों ने सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे हटाए जाने का मसला उठाया था। पिछले कई वर्षों से यह मामला विभिन्न कारणों से लंबित पड़ा था और खंभों के स्थानांतरण न होने के कारण गांव में अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी थी। ग्रामोदय की टीम के हस्तक्षेप और उसके बाद स्थानीय विधायक रविंद्र मच्छरौली के दखल के चलते ही बिजली के खंभों और लाइनों को बदलने का कार्य प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रताप सिंह आटा, कुलदीप जांगड़ा, जगबीर नेताजी, गंगाराम स्वामी, सरपंच सुल्तान सिंह, पंच कृष्ण दत्त, शिवकुमार सहरावत, कृष्ण सहरावत, रामफल और रामपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed