फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8.64 lakh looted in broad daylight, the miscreants ran away throwing the bag after seeing the police

Panipat: दिनदहाड़े 8.64 लाख की लूट, पुलिस को देख बैग फेंक भागे बदमाश, मित्तल मॉल के पास हुई वारदात

Thu, 02 Jun 2022 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2022 02:52 AM IST
सार

बदमाशों ने पिस्तौल सटाकर मित्तल मॉल के समीप वारदात को अंजाम दिया। दो युवक आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। बदमाशों ने बैंक से ही रेकी शुरू कर दी थी। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।

विज्ञापन
8.64 lakh looted in broad daylight, the miscreants ran away throwing the bag after seeing the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 25 स्थित मित्तल मेगा मॉल के पास दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से 8.64 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो पीड़ित ने वीटी करा दी। इससे पुलिस सक्रिय हो गई। आरोपी जैसे ही सेक्टर 25 रोड पर बाइक एजेंसी के पास पहुंचे, पुलिस की गाड़ी आती देख बदमाश रुपये से भरा बैग सड़क पर फेंककर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन

 


विकास नगर निवासी भारत ने बताया कि उसकी एनएफएल के पीछे जय बलजीत कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। वह मनी ट्रांसफर का काम करता है। उसने दुकान पर काम करने वाले मोहित और दोस्त देवेंद्र को सेल्फ चेक देकर रुपये निकालने के लिए आईसीआईसीआई बैंक संजय चौक भेजा था। उन्हें वह मित्तल मेगा मॉल के पास किसी युवक को पेमेंट देनी थी।

विज्ञापन

 

दोनों 8.64 लाख रुपये लेकर पल्सर बाइक से बैंक से निकले। बाइक देवेंद्र चला रहा था, जबकि मोहित रुपये लेकर पीछे बैठा था। जब वह रुपये लेकर मित्तल मेगा मॉल के पास पहुंचा तो पीछे से प्लेटिना बाइक से तीन युवक आए और बाइक उनके आगे अड़ा दी। उन्होंने जैसे ही बाइक रोकी तो बदमाशों ने मोहित के पेट में पिस्तौल सटा दी और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना होते ही करा दी वीटी 
लूट होते ही मोहित और देवेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी और आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सेक्टर 25 स्थित बाइक एजेंसी के पास बदमाश पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देख बदमाश बैग सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बैग चेक किया तो उसमें रुपये सुरक्षित थे। मौके पर एएसपी विजय सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह, सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए और बदमाशों की धरपकड़ में टीम जुट गई।

बैंक के अंदर से ही कर रहे थे रेकी 
मोहित ने बताया कि तीन बदमाशों में एक बदमाश (जिसने पिस्तौल के बल पर बैग छीना था) के चेहरे पर मास्क था और उसने टोपी पहन रखी थी। जब वह बैंक के अंदर रुपये निकलवा रहा था, तब आरोपी वहीं था। वह डेढ़ घंटे बैंक के अंदर रहे तो आरोपी भी वहीं था। वह जैसे ही बैंक से बाहर आया तो आरोपियों ने उसी समय पीछा शुरू कर दिया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी। आरोपियों को पुलिस ने चारों ओर से घेरना शुरू कर दिया था। जैसे ही आरोपी सेक्टर 25 में पहुंचे पुलिस की गाड़ी को देख रुपयों से भरे बैग को सड़क पर फेंककर फरार हो गए, रुपये सुरक्षित हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। - महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed