फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नगर निगम चुनाव में दस मेयर उम्मीदवारों में पांच ने लिया नाम वापस

नगर निगम चुनाव में दस मेयर उम्मीदवारों में पांच ने लिया नाम वापस

Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में दस मेयर उम्मीदवारों में पांच ने लिया नाम वापस
नगर निगम चुनाव में दस मेयर उम्मीदवारों में पांच ने लिया नाम वापस, जबकि पार्षद 141 उम्मीदवारों में 13 ने नामांकन वापस लिया
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों को शनिवार शाम चार बजे तक चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया में मेयर पद के पांच उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस लिया। 26 वार्डों में 141 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से 13 लोगों ने पर्चा वापस लिया है। पार्षद पद के लिए अब 128 उम्मीदवार मैदान में हैं। तत्कालीन मेयर सुरेश वर्मा की पुत्रवधू ने पर्चा वापस लिया और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंशु कौर पाहवा को समर्थन दिया है। कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह उनसे मिलने गए थे। जहां पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ इसका एलान किया। नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। नगर निगम के मेयर पद के लिए दस लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से मीनू सैनी, रेनू सैनी, संगीता रानी, सोनिया वर्मा व संतोष सैनी ने अपना नामांकन वापस लिया है। मेयर पद पर चुनाव लड़ने वालों में भाजपा से अवनीत कौर, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आशू कौर पाहवा, इनेलो प्रियंका कश्यप, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की उम्मीदवार व एक निर्दल उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम के 26 वार्डों के लिए पार्षद पद के लिए 141 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से 13 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है। 128 लोग अब भी मैदान में है। चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी लोगों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। गौरतलब है कि मेयर व पार्षद पद के लिए 26 वार्ड के तीन लाख 17 हजार 228 मतदाताओं के द्वारा 16 दिसंबर को मतदान होगा। जिसकी मतगणना 19 दिसंबर को होगी।
बयान..
मेरे लिये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का आदेश था कि पार्टी के लिए लड़ रहे उम्मीदवार अंशु कौर पाहवा का समर्थन करना है। पार्टी के आदेश पर उन्होंने पर्चा वापस ले लिया है। आगे पार्टी के लिए वोट मांगे हैं। उन्होंने बुल्लेशाह को अपना बड़ा भाई बताया है।
विज्ञापन

सुरेश वर्मा , तत्कालीन मेयर, नगर निगम पानीपत।
बयान..
चुनाव प्रकिया के तहत नगर निगम के उम्मीदवारों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रकिया को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजान सिंह, चुनाव अधिकारी नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed