फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, 22 लाख का नुकसान, ताना मास्टर झुलसा

दरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, 22 लाख का नुकसान, ताना मास्टर झुलसा

Mon, 06 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
दरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, 22 लाख का नुकसान, ताना मास्टर झुलसा
दरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, 22 लाख का नुकसान, ताना मास्टर झुलसा
विज्ञापन

- शर्ट सर्किट से लगी आग
फोटो संख्या- 20 से 22
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। नूरवाला 25 फूटा सड़क पर दरी फैक्टरी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में मौजूद ताना मशीन मास्टर झुलस गया। आग में उसके दोनों हाथ व पांव झुलस गए। उसको आनन-फानन में देवी मंदिर रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां वो उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही फैक्टरी मालिक ने दमकल विभाग को सूचित किया। जिसके ठीक 25 मिनट बाद दमकल की एक के बाद एक 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची व आठ घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बूझने के बाद फैक्टरी मालिक ने बताया कि इस आगजनि में उनका 20 लाख का माल व दो लाख की मशीनें जल कर राख हो गई। यानि की टोटल 22 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नूरवाला में लिक्षित ट्रेड्स नाम से पार्टनरशिप फर्म है। जिसके दो पार्टनर प्रवीन निवासी तहसील कैंप व अशोक निवासी इंद्रिरा विहार कॉलोनी बीते 4 साल से दरी की फैक्टरी चला रहे है। प्रवीन ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे उनके पास फैक्टरी मजदूर का फोन आया कि फैक्टरी में आग लग गई है। जिसके बाद प्रवीन ने तुरंत फायर बिग्रेड़ को सूचना दी। फैक्टरी मालिक व दमकल दोनों ही एक साथ मौके पर पहुुंचे। साथ ही उन्होंने बताया कि फैक्टरी में 200 गांठे धागों की, 150 बोरे दरियों के, ताना इंटरलॉक मशीन, सॉटल मशीन, 150 डिब्बे पॉलीस्टीट के साथ लेबरों के 4 कमरों में रखा सामान जल कर राख हो गया। मालिक ने बताया कि उनका माल ऑर्डर पर तैयार हो रहा था। जोकि 15 अगस्त के बाद बाहर जाना था।

गैस सलेंडर लेकर छत से कूदा:
फैक्टरी में काम करने वाली लेबर का कहना है कि रोजाना सुबह शिफ्ट चेंज होती है। हम पौने आठ बजे फैक्टरी पहुंच गए थे। रात की शिफ्ट वाली लेेबर काम करके आराम से बैठ गए थे। मैं फैक्टरी की छत से दरी का थान उठा कर नीचे आया था। इसके 5 मिनट बाद ही उपर धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद मैं उपर भाग गया, तभी मैंने सभी लेबरों को इकठ्ठा किया। हम सभी फैक्टरी में रखा माल बाहर निकालने लगे। अभी हमने सिर्फ 5 ही गांठ बाहर निकाली थी, इतने में ही आग भड़क गई व पूरी फैक्टरी में फैल गई। मैं गैस सलेंडर लेकर छत से नीचे कूद गया। इसी बीच ताना मशीन मास्टर 60 वर्षीय सर्बजीत सिंह आग में झुलस गया। उसको तुरंत आग से बाहर निकाला व कंबल में लपेट कर उसे अस्पताल ले गए। फैक्टरी में टोटल 13 लेवर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed