{"_id":"5b64a9814f1c1b31388b4940","slug":"71533323649-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के ट्रांसफर का विरोध करने वाले डिप्टी सिविल सर्जनों को डीजी हेल्थ ने बुलाकर लगाई फटकार, सीएमओ को तुरंत प्रभाव से मेवात डयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के ट्रांसफर का विरोध करने वाले डिप्टी सिविल सर्जनों को डीजी हेल्थ ने बुलाकर लगाई फटकार, सीएमओ को तुरंत प्रभाव से मेवात डयू
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं रद्द हुआ सीएमओ का तबादला, हड़ताल का फैसला भी लिया वापस
सीएमओ के ट्रांसफर का विरोध करने वाले डिप्टी सिविल सर्जनों को डीजी हेल्थ ने बुलाकर लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा के तबादले का विरोध कर रही हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एचसीएमएस) एसोसिएशन और उनके समर्थन दे रहे डिप्टी सिविल सर्जन को उच्चाधिकारियों ने फटकार लगाई है। डीजी ने शुक्रवार को सभी डिप्टी सिविल सर्जन को तुरंत प्रभाव से पंचकूला मुख्यालय बुला लिया और विरोध प्रदर्शन को रद्द कर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दे दिए, वहीं शुक्रवार को अस्पताल में ओपीडी रद्द नहीं हो पाई। एससीएमएस के ढुलमुल रवैये को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी हाथ पीछे खींच लिए। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए एचसीएमएस के पदाधिकारी पहुंचे। वहां मंत्री विज ने तबादला रद्द न करने की बात कह दी। हालांकि उन्होंने भविष्य में सिविल सर्जन का सही जगह पर तबादला करने की बात कही है।
विज बोले-ऊपर का निर्देश है, बदला नहीं जा सकता
मंत्री विज ने डॉक्टरों को कहा कि सिविल सर्जन का तबादला ऊपर से हुआ है। इसलिए इस फैसले को बदला नहीं जा सकता। सिविल सर्जन डॉ. वर्मा को फिलहाल तुरंत प्रभाव से मेवात ज्वाइन करना होगा। उन्होंने डॉक्टरों को सिविल सर्जन के साथ कुछ गलत न होने देने का भी आश्वासन दिया है। इसी वक्त डीजी ऑफिस में बैठे सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा को तुरंत प्रभाव से पानीपत से रिलीव होने के निर्देश दे दिए गए। सभी पांच डिप्टी को तुरंत प्रभाव से पंचकूला बुलाकर हड़ताल से दूर रहने व स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एससीएमएस ने भी आपसी फुट के कारण हड़ताल का फैसला वापस ले लिया है।