फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बैक डेट में नक्सा पास करने व फर्जी कंपलिशन सर्टिफिकेट के मामले में सस्पेंड हुए अधीक्षक, दो जेई व फील्ड चौकीदार के पक्ष में उतरी

बैक डेट में नक्सा पास करने व फर्जी कंपलिशन सर्टिफिकेट के मामले में सस्पेंड हुए अधीक्षक, दो जेई व फील्ड चौकीदार के पक्ष में उतरी

Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बैक डेट में नक्सा पास करने व फर्जी कंपलिशन सर्टिफिकेट के मामले में सस्पेंड हुए अधीक्षक, दो जेई व फील्ड चौकीदार के पक्ष में उतरी
फोटो 7
विज्ञापन


बैकडेट में नक्शा पास करने व फर्जी कंप्लीशन सर्टिफिकेट के मामले में सस्पेंड हुए अधीक्षक, दो जेई व फील्ड चौकीदार के पक्ष में उतरी यूनियन
एसोसिएशन ने हुडा के उच्चाधिकारियों पर लगाए बेवजह सस्पेंड करने व परेशान करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर 29 के पार्ट टू के प्लॉट नंबर 300 का प्लॉट धारक के साथ मिलकर बैक डेट में नक्शा पास करने व फर्जी तरीके से कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में सस्पेंड हुए अधीक्षक पृथ्वी सिंह, जेई जयबीर, ओम सिंह व फील्ड चौकीदार रामकुमार के समर्थन में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन उतर आई है। हुडा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को काम छोड़कर हुडा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा दिन कार्यालय में काम बंद रहा। लोगों को बिना काम कराए ही घर लौटना पड़ा। यूनियन के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों पर बेवजह अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आरोप लगाए। उन्होंने सस्पेंड अधिकारियों को जल्द बहाल करने की मांग की है। हुडा के ये अधिकारी अवैध कब्जों की सर्वे वीडियोग्राफी की सीडी गायब करने के मामले में भी आरोपी हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राममेहर लठवाल ने कहा कि हुडा अधिकारी बेवजह सस्पेंड कर रहे हैं। उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिस मामले में अधीक्षक पृथ्वी सिंह को सस्पेंड किया गया है उस वक्त वे छुट्टी पर चल रहे थे। वे इस तानाशाही से परेशान होकर मंगलवार को कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि अधिकारी बेवजह अधिकारियों को परेशान न करें और जो सस्पेंड किए गए हैं, उनको जल्द बहाल करें। दूसरी ओर हुडा में मंगलवार को काम बाधित होने के कारण लोगों को निराश घर लौटना पड़ा। हुडा में ऑनलाइन काम भी पूरी तरह से ठप रहा। हुडा में हर रोज लगभग 150-200 लोग काम के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में किए गए थे अधिकारी सस्पेंड
2015 में हुडा मुख्य प्रशासक ने पानीपत एस्टेट ऑफिसर को सेक्टर 29 का सर्वे की वीडियोग्राफी कर खाली पड़े प्लॉटों को रिज्यूम करने के निर्देश दिए थे। हुडा अधिकारियों ने सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित प्लॉट नंबर 300 के मालिक के साथ मिलीभगत कर प्लॉट का 2012 में बैक डेट में नक्शा पास व कंपलिशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। समाज सेवी जोगिंद्र स्वामी ने आरटीआई लगाकर मामले का खुलासा किया था। मामले में तीन साल बाद कार्रवाई करते हुए हुडा अधिकारियों ने आरोपी जेई जयबीर, ओम सिंह, फील्ड चौकीदार रामकुमार व प्लॉट के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। दो दिन पहले इस मामले में अधीक्षक पृथ्वी सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया था। इस पूरे मामले की जांच प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड चौकीदार को नहीं किया रिलीव
2016 में हुडा के फील्ड चौकीदार का एसीएस ने रेवाड़ी तबादला कर दिया था। लेकिन इन दो साल में हुडा कार्यालय में तीन एस्टेट ऑफिसर आए, मगर अब तक किसी ने इनको पानीपत से रिलीव नहीं किया है। वो अब तक पानीपत कार्यालय में ही बतौर पटवारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed