{"_id":"595a9a3b4f1c1bef368b456b","slug":"71499109947-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना में सफाई व्यवस्था चौपट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना में सफाई व्यवस्था चौपट, लोग परेशान
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना में सफाई व्यवस्था चौपट, लोग परेशान
इसराना। इसराना में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इस कारण जगह-जगह बिखरी गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल पंप के पास हाईवे की सर्विस लेन कूड़े से ढक गई है। हाईवे की सर्विस लेन पर गंदगी के ढेरों से उठ रही बदबू की वजह से सर्विस लेन से गुजरने वालों लोगों को अपनी नाक पर रूमाल रख कर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत हाईवे अथॉर्टी के अलावा उपायुक्त को भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीण राजेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बिजेंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि इसराना मेन बाजार में विशेषकर पेट्रोल पंप के पास हाईवे की सर्विस लेन पुरी तरह कूड़ेदान में तब्दील हो गई है। सफाई व्यवस्था को सही कराने के लिए कई बार हाईवे अथॉर्टी को भी कहा जा चुका है। हालात खराब होते जा रहे हैं।