{"_id":"65e0f95222af78df4c00f4a4","slug":"700-ram-devotees-will-go-from-panipat-to-ayodhya-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114529-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत से अयोध्या जाएंगे 700 रामभक्त, करनाल के भी पानीपत से होंगे आस्था स्पेशल में सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत से अयोध्या जाएंगे 700 रामभक्त, करनाल के भी पानीपत से होंगे आस्था स्पेशल में सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पानीपत रेलवे स्टेशन ने शनिवार रात 10 बजे रवाना होगी आस्था स्पेशल
-रेलवे स्टेशन पर अयोध्या जाने के लिए बढ़ी पूछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अयोध्या राम मंदिर के दर्शनों के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन शनिवार रात को 10 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। यहां से पानीपत व करनाल जिला के रामभक्त ट्रेन में सफर भरेंगे। इनके अलावा सोनीपत से भी रामभक्त इसी ट्रेन में अयोध्या जाएंगे। जिले से 700 रामभक्त जाएंगे। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, जिला प्रभारी उमेश शर्मा और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मुख्य रूप से रामभक्तों के साथ जाएंगे।
विदित है कि पहली टोली में 73 रामभक्त व कार सेवक नौ फरवरी को अयोध्या गए थे। वे 11 फरवरी को वापस लौटे थे। अयोध्या जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ भाजपा के जिला कार्यालय व निर्धारित नंबर पर दिनभर लोग फोन कर अपना नाम लिखवा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन को लेकर लोगों में उत्साह है। कार सेवक व कार्यकर्ताओं के साथ रामभक्तों की अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शनों के लिए आगे आ रहे हैं। पानीपत रेलवे स्टेशन से पानीपत व करनाल से रामभक्त ट्रेन में जाएंगे। इससे आगे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सोनीपत के रामभक्त सवार होंगे। इनकी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। रामभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
आस्था स्पेशल में 1600 यात्री कर सकेंगे सफर
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि आस्था स्पेशल में 20 स्लीपर डिब्बे हैं। इसमें 1600 यात्री सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन दो मार्च को रात 10 बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यात्री अयोध्या जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भी पूछताछ के लिए आ रहे हैं। उनको दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन