फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   70 thousand looted from branch post master of Kalkha post office

Panipat News: कालखा डाकखाने के ब्रांच पोस्ट मास्टर से 70 हजार लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
70 thousand looted from branch post master of Kalkha post office
पानीपत। कालखा डाकखाने के ब्रांच पोस्ट मास्टर से नकाबपोश तीन बदमाश 70 हजार रुपये लूटकर ले गए। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आए थे और मारपीट कर नकदी, फोन और घड़ी लूटकर ले गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शोंधापुर गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह कालखा डाकखाने में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार को डाकखाना कालखा से 70 हजार रुपये नकदी लेकर थर्मल बैंक में जमा कराने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह कालखा सुताना रोड पर पहुंचा तो पीछे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए, जो नकाबपोश थे। युवकों ने बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। उससे स्मार्ट वॉच, 70 हजार रुपये से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया और कालखा गांव की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed